फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रसव केंद्र जर्जर, नहीं मिल रही लोगों को सुविधा

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रसव केंद्र जर्जर, नहीं मिल रही लोगों को सुविधा
विज्ञापन

फोटो- 61
बर्डपुर ब्लॉक के केवटलिया गांव का मामला
अमर उजाला ब्यूरो
बर्डपुर। केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में गर्भवती महिलाओं एवं शिशुओं को बेहतर स्वास्थ्य प्रदान करने के लिए सैकड़ों महत्वाकांक्षी परियोजनाएं चलाकर लोगों को लाभान्वित करने के लिए गांव-गांव में एएनएम सेंटर बनवाए गए हैं। मगर जिम्मेदारों की उदासीनता के चलते लोगों को उसका लाभ नहीं मिल पा रहा है। बर्डपुर ब्लॉक क्षेत्र के बरगदवा के केवटलिया गांव में नजारा कुछ और ही देखने को मिल रहा।
विज्ञापन

क्षेत्र के ग्राम पंचायत बरगदवा के केवटलिया में बना एएनएम सेंटर दुर्घटना को दावत दे रहा है। वहीं, इसके प्रति जिम्मेदार गंभीर नजर नहीं हैं। हालात यही रहा तो जल्द ही कोई न कोई दुर्घटना का शिकार होगा। केवटलिया में बना एएनएम सेंटर जर्जर हो गया है। साढ़े आठ लाख रुपये की लागत से बना यह एएनएम सेंटर उपेक्षा का शिकार है। उसके आसपास बड़ी-बड़ी झाड़ियां उग गई हैं। भवन के जर्जर होने की वजह से यहां प्रसव नहीं हो पाता है और ग्रामीणों को प्रसव के लिए ककरहवा एवं बर्डपुर अस्पताल जाना पड़ता है। जिससे उन्हें भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इस संबंध में खंड विकास अधिकारी संजय श्रीवास्तव का कहना है कि मामले की जानकारी नहीं है। इसकी जांच कराकर ग्राम पंचायत की कार्ययोजना में शामिल कर एएनएम सेंटर के सुदृढ़ीकरण का कार्य कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें