फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश सरकार सता रही : चौ. अमर सिंह

Thu, 12 Jul 2018 11:24 PM IST
siddharthnagar
विज्ञापन
neta ji
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। शोहरतगढ़ विधानसभा से अपना दल एस के नेता और विधायक चौधरी अमर सिंह ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार में उन्हें सताया जा रहा है। कुछ सामंतवादी नेता उन्हें उपेक्षित कर रहे हैं। इसी कारण उन्हें संसदीय कार्य और नगर विकास मंत्री के कार्यक्रम की सूचना तक नहीं दी गई। न ही सरकारी विज्ञापन में मेरा नाम व फोटो प्रकाशित हुआ।  
विज्ञापन


मंत्री के कार्यक्रम के बाद विधायक ने अपना दर्द बयां करते हुए कहा कि इस पूरे मामले को वह आगामी विधानसभा सत्र में उठाएंगे। जिससे की सरकार को सच्चाई का पता चल सके। कहा कि मैं पिछड़ों का नेता हूं। यह बात जिले के जनप्रतिनिधियों को रास नहीं आ रही है। यही वजह है कि मुझे सताया जा रहा है। पिछले दिनों डुमरियागंज में आए मंत्री ने जिन योजनाओं का शिलान्यास किया, उसका शिलापट्ट मेरे विधानसभा क्षेत्र में नहीं लग सका है। जबकि अन्य विधायकों के विधानसभाओं में शिलापट्ट लग चुका है। शोहरतगढ़ नगर पंचायत में बिना बोर्ड के बैठक कर काम कराए जा रहे है। मेरे अधिकारों का हनन किया जा रहा है। जिससे की जनता को सही और गलत का पता चल सके। 

नगर पालिका सिद्धार्थनगर में नियम को दरकिनार कर एक विशेष व्यक्ति का फोटो सरकारी विज्ञापन में लगाया जा रहा है। वहीं प्रभारी अधिकारी वीआईपी एसडीएम सदर राजेश सिंह ने बताया कि मंत्री के कार्यक्रम की सूचना शोहरतगढ़ विधायक को दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें