फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झरुआ नाले से मिली 40 किलो की मछली

Thu, 12 Jul 2018 11:15 PM IST
siddharthnagar
विज्ञापन
झरुआ नाले से मिली 40 किलो की मछली - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शोहरतगढ़। बुधवार की रात क्षेत्र में हुई तेज बारिश के दौरान गुरुवार सुबह झरुआ नाला में ग्रामीणों ने एक विशाल मछली को देखा और उसे पकड़ लिया। मिली जानकारी के अनुसार बानगंगा नदी से निकली झरुआ नाले में गांव निवासी राज कुमार आदि ने करीब 40 किलोग्राम की एक मछली को पकड़ा।
विज्ञापन


क्षेत्र के युवा समाजसेवी योगेंद्र जायसवाल ने सोशल मीडिया पर मछली को हाथ में लिए शख्स का फोटो वायरल किया जिसकी चर्चा क्षेत्र में दिन भर होती रही। नाले से मछली को पकड़ने के बाद लोगों ने एक व्यापारी के हाथ विशाल मछली को बेच दिया। मछुआरे के मुताबिक विशालकाय मछली हुन्ना प्रजाति की है। किसी ने इसकी सूचना वन विभाग के अधिकारियों को नहीं दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें