शोहरतगढ़ में कार्यक्रम स्थल का जायजा लेते अफसर।
- फोटो : अमर उजाला
सिद्धार्थनगर। प्रदेश के नगर विकास मंत्री सुरेश खन्ना बृहस्पतिवार को जिले को 24 परियोजनाओं की सौगात देंगे। इन पर तीन करोड़ 96 लाख 80 हजार खर्च होेंगे। इस दौरान वे एक परियोजना का लोकार्पण करेंगे। उनके प्रथम आगमन को लेकर जिले भाजपा कार्यकर्ता खासे उत्साहित हैं। उन्हें उम्मीद है कि मंत्री जी जिले को प्रस्तावित योजनाओं के साथ ही कुछ बड़ी परियोजनाओं की भी सौगात देंगे। जिससे यह पिछड़ा जिला विकास के पायदान पर आगे बढ़ सके। नगर विकास मंत्री मुख्यालय और शोहरतगढ़ में जनसभा को संबोधित करेंगे।
मंत्री के कार्यक्रम को देखते हुए डीएम कुणाल सिल्कू और एडीएम प्रमोद शंकर शुक्ला ने जिला जेल सामने स्थित कार्यक्रम स्थल और शोहरतगढ़ में भारत माता चौक का स्थलीय निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान हियुवा नेता सुभाष गुप्ता, एसपी डॉ. धर्मवीर सिंह, एसडीएम सत्यप्रकाश सिंह, सीओ सुनील सिंह, एसओ राधेश्याम राय, ईओ डुमरियागंज शिवकुमार ने शोहरतगढ़ भी मौजूद रहे। कुछ स्थानों पर मामूली कमियां मिलने पर सुधार की हिदायत दी।