भाकियू भानू गुट की बैठक बुधवार को कृषि भवन परिसर में आयोजित हुई।
- फोटो : अमर उजाला
सिद्धार्थनगर। भारतीय किसान यूनियन भानू गुट की बैठक बुधवार को कृषि भवन परिसर में आयोजित हुई। इसमें क्रय केंद्रों प्रभारियों की मनमानी की जांच कराने सहित विभिन्न मांगों को लेकर डीएम को ज्ञापन दिया गया। समस्याओं का समाधान न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी गई।
जिलाध्यक्ष यार मोहम्मद चौधरी ने कहा कि क्रय केंद्रों पर बोरा नहीं होने के बात कहते हुए केंद्र प्रभारी खरीद बंद कर दी गई है। इससे किसानों को बहुत परेशानी हो रही है। क्रय केंद्रों की जांच करते हुए खरीद व्यवस्था सही कराया जाए। बाढ़ से क्षतिग्रस्त हुए बांधों का जल्द से जल्द मरम्मत कराया जाए, जिससे बाढ़ से बचाव हो सके। प्रधानमंत्री आवास योजना में अपात्र लोगों का चयन किया गया है। इसकी जांच की जाए और पात्र व्यक्तियों को योजना का लाभ दिया जाए।
जिले के सभी थाना क्षेत्रों में वाहन चेकिंग के नाम पर पुलिस आम जनता का शोषण कर रही है। इस मामले की जांच होनी चाहिए। कहा कि अगर मांगें पूरी नहीं हुई तो आंदोलन किया जाएगा। इस दौरान विनोद कुमार चौधरी, इंद्रजीत द्विवेदी, पंकज वर्मा, अनिल कुमार राव, शिव प्रसाद, रामप्रसाद श्रीवास्तव, भारत किसान, प्रेम प्रकाश चौधरी, अमरावती, चंद्रावती, सीताराम आदि मौजूद रहे।