फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीमावर्ती थानों में चस्पा होगी हनीप्रीत की फोटो--

विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। नेपाल सीमा पर हनीप्रीत की कार मिलने के बाद सीमावर्ती क्षेत्रों में पुलिस सतर्क हो गई है। हरियाणा एटीएस की सूचना पर नेपाल सीमा से जुड़े क्षेत्रों में चौकसी बढ़ा दी गई है। सीमावर्ती सभी थाना, पुलिस चौकी व पुलिस चेकपोस्ट पर हनीप्रीत की फोटो चस्पा करने के लिए निर्देशित किया गया है।
विज्ञापन

पुलिस सूत्रों के मुताबिक राम रहीम की गोद ली हुई पुत्री हनीप्रीत के नेपाल भागने की सूचना है। सीमा पर उसकी कार में मिलने से यह शक गहरा हुआ है। इसे देखते हुए उत्तराखंड, यूपी व बिहार से लगने वाले नेपाल सीमा के जिलों के लिए अलर्ट जारी किया गया है। सूत्र बताते हैं कि अलर्ट को गंभीरता से लेते हुए पुलिस मुख्यालय ने जिले के सीमावर्ती क्षेत्रों में चौकसी बढ़ाने का निर्देश दिया। सीमा से लगने वाले सभी थाना, पुलिस चौकी व चेकपोस्ट पर हनीप्रीत की फोटो चस्पा करने को कहा गया है। हुलिया बताते हुए ऐसी युवतियों पर विशेष निगाह रखी जाए। उससे वार्ता किया जाए, बोलचाल के दौरान अगर भाषा संदिग्ध लगे तो अधिकारियों को सूचित करने के बाद महिला पुलिस के माध्यम से गहन पूछताछ किया जाएगा। नेपाल जाने वाली प्रत्येक दो व चार पहिया वाहनों के साथ ट्रैवेल्स बसों की गहन चेकिंग करनी है।
इस संबंध में एएसपी अरविंद मिश्र ने कहा कि हनीप्रीत की खोज के लिए पुलिस को अलर्ट किया गया है। सीमा के सभी थानों पर फोटो भी लगाई जाएगी। अगर उसकी लोकेशन यहां मिलती है तो पुलिस कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें