सिद्धार्थनगर। जिले में स्वतंत्रता दिवस समारोह की धूम रही। जन गण मन... की धुन पर तिरंगा हर तरफ शान से लहराया। बाढ़ प्रभावित जिले में लोगों ने पानी में खड़े होकर ध्वजारोहण किया और सलामी दी। कई स्कूलों में नाव से जाकर ध्वजारोहर हुआ। सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश करते हुए स्वतंत्रता आंदोलन के शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। उनके सपनों का भारत बनाने का संकल्प लिया। तमाम शिक्षण संस्थान ऐसे भी रहे, जहां जलजमाव के कारण ध्वजारोहण ही नहीं हो सका।
कलेक्ट्रेट पर सुबह 8 बजे जिलाधिकारी कुणाल सिल्कू ने ध्वजारोहण किया। सेमिनार हाल में आयोजित कार्यक्रम में डीएम ने कहा कि असंख्य शहीदों के बलिदानों के बाद यह आजादी मिली है। इस आजादी को व्यर्थ न जाने दें। कार्यक्रम में डीएम की पत्नी अंकिता सहाय, एडीएम प्रमोद कुमार शुक्ल, गुरू प्रसाद गुप्ता, आबकारी अधिकारी नवीन कुमार सिंह, वरिष्ठ कोषाधिकारी अनुराग श्रीवास्तव, पीके सिंह, बलदाऊ शर्मा, दिवाकर त्रिपाठी, ब्रह्मानंद यादव, प्रशासनिक अधिकारी ओंकार सिंह, अधिवक्ता हरिहर पाठक, जयशंकर मिश्र, मुश्ताक अहमद आदि रहे। इसके बाद डीएम ने जिला अस्पताल में मरीजों को फल वितरित किया।
जिला जेल में निरुद्ध 30 पुरुष व 3 महिला कैदियों को चश्मा वितरित किया। इन कार्यक्रमों में सीएमओ डॉ. रतन कुमार, सीएमएस डॉ. रोचश्मति पांडेय, डिप्टी सीएमओ डॉ.विजय कुमार, डॉ.अनूप यादव, डॉ.सौरभ चतुर्वेदी, नेत्र विशेषज्ञ डॉ.संजय गुप्ता, जेलर बीके गौतम आदि मौजूद रहे। जिला क्रीड़ा स्टेडियम से बच्चों की दौड़ प्रतियोगिता हुई। नगर पालिका व नगर पंचायत द्वारा मलीन बस्तियों की साफ-सफाई की गई। विकास भवन में सीडीओ अनिल कुमार मिश्र, जिला न्यायालय में जिला जज राजेंद्र कुमार, पुलिस ऑफिस पर एसपी सत्येंद्र कुमार, सिद्धार्थ यूनिवर्सिटी में कुलपति प्रो. रजनीकांत पांडेय, सीएमओ कार्यालय पर सीएमओ डॉ. रतन कुमार, बेसिक शिक्षा कार्यालय पर बीएसए मनीराम सिंह, सदर ब्लाक कार्यालय में बीडीओ संतोष कुमार सिंह, बुद्ध विद्यापीठ महाविद्यालय में बुद्ध शिक्षा परिषद के प्रबंधक राजेश चंद्र शर्मा, बुद्ध बालिका विद्यालय गौतम पल्ली में प्राचार्य मनु शर्मा, बीआरसी नौगढ़ में बीईओ सीमा पांडेय ने सहित अन्य सभी सरकारी, गैर सरकारी कार्यालयों पर विभागाध्यक्ष ने ध्वजारोहण किया।
उधर, बाल गृह बालक व ममता समर्थ गृह में प्रबंध निदेशक महेश कुमार पासवान ने ध्वजारोहण किया। रेखा, विजय, जितेंद्र, मोनू, उर्मिला, सहजाद आलम आदि ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। इस मौके पर बालगृह अधीक्षक अर्जुन कुमार, मुकेश कन्नौजिया, रंजीत कुमार आदि रहे। रघुबर प्रसाद जायसवाल सरस्वती शिशु मंदिर इंटर कॉलेज में आरएसएस के सह प्रांत संघचालक विद्यालय के अध्यक्ष डॉ. पृथ्वीराज सिंह ने ध्वजारोहण किया। बच्चों ने राष्ट्रगीत, कृष्णगीत प्रस्तुत किया। इस मौके पर निदेशक ब्रजकिशोर त्रिपाठी, प्रधानाचार्य डॉ.लालता प्रसाद पांडेय, मदनमोहन सिंह, शेषराम गौड़, अंजू चौहान आदि रहे। कांग्रेस कार्यालय पर महिला प्रकोष्ठी की जिलाध्यक्ष रंजना मिश्र, राधेश्याम पांडेय, कैलाश पंक्षी, अकरम अली, अनिल सिंह, रमेश चौधरी की मौजूदगी में जिलाध्यक्ष ठाकुर प्रसाद तिवारी ने ध्वजारोहण किया। भाजपा कार्यालय व उसका रोड स्थित कैंप कार्यालय पर सांसद जगदंबिका पाल ने ध्वजारोहण किया।
हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस
बढ़नी। क्षेत्र के विद्यालयों, विभिन्न सरकारी प्रतिष्ठानों, कार्यालयों में स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास से मनाया गया। गांधी आदर्श विद्यालय इंटर कॉलेज में अध्यक्ष डॉ. रुद्र प्रताप शाह, प्रबंधक डॉ. राकेश प्रताप शाह ने संयुक्त रूप से ध्वज फहराया। इस दौरान प्रधानाचार्य विजय वर्मा, पूर्व प्रधानाचार्य राजेंद्र पाठक, कमला प्रसाद मिश्र, डॉ.अभिनव त्रिपाठी, वशिष्ठमुनि मिश्र, उदयराज चौधरी, श्रीकांत त्रिपाठी, प्रवीण श्रीवास्तव, विजय श्रीवास्तव, संजय जायसवाल, अखिलेश पांडेय, दिनेश मिश्र आदि मौजूद रहे। नगर पंचायत कार्यालय पर नायब मोहर्रिर राम प्यारे यादव, एसएसबी 50वीं वाहिनी की चौकी बढ़नी में असिस्टेंट कमांडेंट नितिन सिंह, कस्टम कार्यालय पर अधीक्षक राजेश कुमार तिवारी, जाकिर हुसेन पब्लिक स्कूल औरहवा में प्रबंधक मोबीन खान, पुलिस चौकी पर इंचार्ज हरेंद्र राय, ब्रजेश्वरी इंटर कॉलेज घरुआर पर प्रबंधक साधना चौधरी व प्रधानाचार्य उदय प्रकाश मौर्या, सैक्रेड हर्ट्स पब्लिक स्कूल में प्रबंधक डॉ.राज नरायन उपाध्याय, सेंटज्यूड स्कूल पर प्रधानाचार्य ज्योतिर्मय श्रीवास्तव, मदरसा ईशा तुल इस्लाम मे प्रधानाचार्य दाऊद मिस्वाही ने ध्वजारोहण किया। ब्लाक कार्यालय में ध्वजारोहण के दौरान सीडीपीओ गौरी शंकर यादव, ग्राम पंचायत अधिकारी प्रह्लाद पांडेय, कलीमुज्जफर, जगजीवन प्रसाद, हरि कृष्ण आदि मौजूद रहे।
स्कूलों में फहराया गया तिरंगा
पकड़ी बाजार। स्वतंत्रता दिवस पर सूर्या कन्या इंटर कॉलेज बुढनैया में पूर्व प्रधानाचार्य देवेंद्र पांडेय, बीपीसी पब्लिक स्कूल पर प्रबंधक अजय कुमार चौधरी, प्राथमिक व पूर्व माध्यमिक पर प्रधान अंगरेज , प्राथमिक विद्यालय मदरहवा पर प्रधान राम किसुन चौधरी, खेतवला पर प्रधान रामकैलाश यादव, बैजनथा पर लखु चौधरी, चौधरी सुभास चंद्र ग्रामोदय इंटर कॉलेज बुढनैया पर प्रबंधक चौधरी सुभाष चंद्र, जम्हरिया में संतराम यादव, पड़रिया पर बनारसी साहनी, पीएनबी शाखा पर प्रबंधक ने ध्वजारोहण किया।
पथरा में रही स्वतंत्रता दिवस की धूम
पथरा। क्षेत्र के सेहरी बुजुर्ग स्थित सरस्वती देवी कन्या इंटर कॉलेज व सत्य नारायण सिंह श्रीनेत शिक्षण संस्थान, सरस्वती देवी शिक्षा निकेतन में संयुक्त रूप से प्रबंधक कुंवर अजय सिंह ने ध्वजारोहण किया। शिवाजी इंटर कॉलेज बरगदवा में प्रबंधक रामराज सिंह, एसबीआई शाखा में प्रबंधक सरोज राय, जिला सहकारी बैंक में शाखा प्रबंधक शिवकुमार सिंह, सहकारी संघ पथरा बाजार में प्रभारी सचिव मधूसूदन मिश्र, मदरसा तालीमुलकुरान व कुल्लियातुल मोमिनात तिगोड़वा में अपना दल के जिलाध्यक्ष आत्मा राम, सन राईज इंग्लिश मिडियम स्कूल सुमहा में बाबा जगदीश दास, प्राथमिक विद्यालय में बाले यादव, विशुनपुरवा व सुमहा में गुरु प्रसाद, रामभारी में कमर अब्बास काजमी, कोटिया गड़ोरी व झुगवा गड़ोरी में राकेश उर्फ पिंटू यादव, गौरागढ़ में कौशल किशोर, पुरैना में प्रधान परशुराम चौधरी, कम्हरिया खुर्द में बंटू सिंह, सेहरी बुजुर्ग में अरुण कुमार शुक्ल, भग्गोभार में जिला पंचायत सदस्य बद्रीनाथ गुप्ता, जमुनी डिडई केशवार दयालपुर में सुनील पाठक, मसिना खास में राजमणि पाल, प्यारी देवी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मसिना खास में प्रबंधक सुरेंद्र चौधरी, प्राथमिक विद्यालय बघिनी नानकार में हरिश्चंद्र उर्फ बीरबल, ककुआ उर्फ भतिजवापुर में पवन चौरसिदया, मदरसा अरबिया अहले सुन्नत मिफताहुल उलूम में हाजी खालिद खान, थाना में थानाध्यक्ष भुवनेश्वर यादव, पूर्वाचल बैंक में शाखा प्रबंधक मो.याकूब आदि मौजूद रहे।
स्वतंत्रता दिवस पर रही सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम
बर्डपुर। बर्डपुर ब्लॉक कार्यालय पर प्रभारी बीडीओ उमेश चंद तिवारी, आदर्श पब्लिक हाईस्कूल महापाली में संस्थापक दीपेंद्र चौधरी, बुद्ध विद्यापीठ इंटर कॉलेज में पूर्व प्रधानाचार्य प्रकाशचंद, विजडम पब्लिक स्कूल में प्रबंधक घनश्याम जायसवाल, बीआरसी व पूर्व माध्यमिक विद्यालय बर्डपुर में वरिष्ठ सह समन्यवक शैलेंद्र कुमार मिश्र, पीएचसी पर पर डॉ. प्रशांत अस्थाना, आदर्श शिशु विद्यालय में प्रबंधक मुक्ति नरायन पांडेय, मिडास इंग्लिश स्कूल में फूलचंद जायसवाल, चौधरी महावीर प्रसाद मेमोरियल महाविद्यालय हथिहवा में प्रबंधक डॉ.रवि प्रकाश चौधरी, सिद्धार्थ महाविद्यालय में प्रबंधक प्रेम प्रकाश श्रीवास्तव, मथुरा प्रसाद चौधरी ऑलमाइटी स्कूल में प्रधानाचार्य राम अवतार चौधरी, नव ज्योति सिद्धार्थ इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य ओमप्रकाश यादव, स्वामी विवेकानंद इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य मनीष चौधरी, मां पार्वती बाल विद्या मंदिर चैनपुर में प्रबंधक गणेश प्रसाद मिश्र, कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय बर्डपुर में ग्राम प्रधान इं.सर्वेश जायसवाल, प्राथमिक विद्यालय नोनहवा में प्रधान इं.प्रदीप चौधरी, पूर्वांचल बैंक मोहाना में शाखा प्रबंधक एचसी लाल श्रीवास्तव, पूमावि.काशीपुर में प्रधानाद्यापक अब्दुल अजीज, विद्यालय चकईजोत में ग्राम प्रधान सुनील यादव, पूमावि.बूड़ा में प्रधान पुष्पा देवी ने ध्वजारोहण किया।
पानी में खड़े होकर फहराया राष्ट्रध्वज
परसा। बारिश और बाढ़ के कहर के बावजूद क्षेत्र के स्कूलों में स्वतंत्रता दिवस के जश्न में कोई कसर नहीं रही। बाढ़ के पानी में खड़े होकर बच्चों ने ध्वज फहराया और राष्ट्रगान गाया। क्षेत्र के तुलसियापुर स्थित पं.बाबूराम शुक्ल विद्या मंदिर इंटर कॉलेज शुक्लागंज में प्रबंधक युधिष्ठिर शुक्ल, बीआरसी केंद्र पर बीईओ अभिमन्यु, प्रावि.औदही कलां प्रथम पर प्रधान चांदनी शुक्ला, द्वितीय पर पूर्व प्रधान मयंक शुक्ल, प्रावि.मटियार उर्फ भुतहवा में प्रधान अंजना चौधरी, गड़रखा में रामदीन, मोहनकोली में रवींद्र शर्मा, खरिकौरा में प्रधान अवधेश मिश्र6 पूमावि.खैरी उर्फ झुंगहवा में त्रिभुवन यादव, प्रावि.मनिकौरा में प्रधान हसमुल्लाह चौधरी, दशरथ कल्याणी विद्या मंदिर व प्रावि.चरिगवा में जितेंद्र तिवारी, पूमावि.तालकुंडा में साधुशरण चौहान, प्रावि.पचऊध में अलाउद्दीन, प्रावि.मानपुर पर नंदकिशोर चौधरी, प्रावि.पिपरा पर राकेश पांडेय, पूमावि.रेड़वरिया में इश्तेखार अहमद, प्रावि.परसा दीवान में संतोष यादव, तुलसियापुर में अनिल पासवान, मानपुर बुजुर्ग पर कृष्णचंद्र चौधरी, परसा स्टेशन पर रामचंद्र शुक्ल, प्रावि.ढ़ेबरुआ में रामनिवास, मदरसा अरबिया अमीनिया औदही कलां में प्रबंधक अब्दुल माबूद, मदरसा रहमानियां पब्लिक स्कूल झुंगहवा में प्रबंधक मकसूद आलम, सिंहोरवा में प्रधानाध्यापक रमेश शुक्ल, पिपरा में प्रधानाध्यापक कर्रार अली, अर्री में कृष्ण कुमार मिश्रा, जोबकुंडा में शब्बीर अहमद, धन्धरा में अब्दुल रशीद, बीपी मेमोरियल पब्लिक स्कूल सुर्जी में पशुपति नायक, लोहटी में प्रधानाध्यापक राजू चौबे, उतरौला में प्रेमचंद्र भाष्कर, एसबीआई शाखा तुलसियापुर में प्रबंधक मदन गोपाल श्रीवास्तव, एसएसबी 50वीं वाहिनी के सहसेनानायक जनार्दन मिश्र ने मलगहिया बीओपी ने ध्वजारोहण किया। मलगहिया बीओपी पर म्यूजिकल चेयर रेस का भी आयोजन हुआ। इसमें सिया प्रथम, सपना द्विती, कुसुम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। जलेबी रेस में गोलू, शहाबुद्दीन, अंचल व ओस खान विजेता रहे।