फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आए 145 मामले निस्तारण केवल 20 का

विज्ञापन
विज्ञापन
इटवा (सिद्धार्थनगर)। डीएम की अध्यक्षता में मंगलवार को इटवा में तहसील दिवस का आयोजन किया गया। इसमें 82 मामले आए, नौ का ही मौके पर निस्तारण कि या जा सका। जिले में कुल 145 शिकायतें आईं, जिसमें से महज 20 का ही मौके पर निस्तारण हो सका।
विज्ञापन

डीएम कुणाल सिल्कू ने संबंधित विभाग के अफसरों को शिकायतों के जल्द निस्तारण का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि तहसील दिवस में आने वाले मामलों में जिन मामलों का निस्तारण नहीं हो सका है, उसका मौके पर जाकर निरीक्षण के बाद शिकायत का निस्तारण किया जाए। इसमें किसी भी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। विकास के 10, राजस्व की 46, पुलिस के 10, आपूर्ति विभाग के नौ ,नलकूप विभाग के दो,विद्युत विभाग के दो, जल निगम का एक, लोक निर्माण विभाग का एक और शिक्षा विभाग से जुड़ा का एक मामला आया। इनमें मात्र नौ मामलों का ही निस्तारण हो सका। एसपी सत्येंद्र कुमार ने थानेदारों को गंभीरता से लेकर तत्काल निस्तारण का निर्देश दिया।शिकायतों को सुनने के बाद डीएम ने तहसील कार्यालय की साफ सफाई, अभिलेखों के रख-रखाव का निरीक्षण किया। स्थानीय थाने का भी वार्षिक निरीक्षण किया। असलहा व अभिलेखों के रख-रखाव और परिसर मेें सफाई का जायजा लिया। इस दौरान एसपी सत्येंद्र कुमार, सीडीओ अनिल कुमार मिश्र, विधायक सतीश चंद्र द्विवेदी, डीडी कृषि डॉ.राजीव कुमार, सीएमओ डॉ.राजेंद्र कुमार, एसडीएम इटवा एम.जुबेर बेग, एक्सईएन पीडब्लूडी भूपेश मणि त्रिपाठी, सीओ डीएन त्रिपाठी, तहसीलदार मेवालाल आदि मौजूद रहे। इसी तरह बांसी मेें एसडीएम प्रबुद्ध सिंह की अध्यक्षता में आयोजित तहसील दिवस में कुल 63 मामले आए। राजस्व के 11 मामलों का अफसरों ने वहीं निस्तारित कर दिया। तहसीलदार राजेश कुमार जायसवाल, सीओ महिपाल पाठक, नायब तहसीलदार केशरी नंदन त्रिपाठी, सीडीपीओ नीलम वर्मा, कोतवाल अनिल कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें