फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन सौ मीटर सड़क गड्ढे में तब्दील, राहगीर परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
300 मीटर सड़क गड्ढे में तब्दील, राहगीर परेशान
विज्ञापन

बढ़नी-धनौरा बुजुर्ग मार्ग का बुरा हाल
संवाद न्यूज एजेंसी
बढ़नी। क्षेत्र के बढ़नी-धनौरा बुजुर्ग मार्ग राहगीरों के लिए परेशानी का सबब बन गया है। मार्ग के खराब होने के कारण आए दिन राहगीर गिरकर चोटिल हो रहें हैं। पर जिम्मेदार सड़क मरम्मत के लिए गंभीर नहीं हैं।
विज्ञापन

शोहरतगढ़ तहसील क्षेत्र के बढनी-धनौरा मार्ग एक वर्ष पूर्व पीडब्ल्यूडी की ओर से 700 मीटर मरम्मत के लिए खोदा गया था। मगर 400 मीटर सड़क को मरम्मत करके छोड़ दिया गया है। विभागीय लापरवाही के कारण आज तक खोदकर छोड़े गए 300 मीटर सड़क का मरम्मत नहीं किया गया, जिससे सड़क गड्ढों में तब्दील हो गया है। आए दिन पैदल तथा बाइक से चलने वाले लोग गिरकर चोटिल हो रहे हैं। विभागीय लापरवाही से क्षेत्र के लोगों में नाराजगी है। इस मार्ग से बढ़नी से बरगदवा, धनोरी बुजुर्ग गुलरी, महादेव बुजुर्ग बगही होते हुए तुलसियापुर चौराहा से निकलकर जिला मुख्यालय तक जाते हैं। ग्राम प्रधान धनौरा बुजुर्ग कन्हैया, ग्राम प्रधान बरगदवा राकेश पांडेय, मोहम्मद रोजन, सफिरूदीन, अजय शुक्ल आदि लोगों सड़क के मरम्मत की मांग की है। अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग ने बताया कि सीसी रोड बनाने के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा गया है। धन आते ही सड़क का कार्य कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें