फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: मातृत्व शिविर में 30 गर्भवतियों की जांच, चार हाई रिस्क चिह्नित

Tue, 02 Jun 2026 01:17 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
भारतभारी। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेवा में सोमवार को प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत गर्भवतियों के लिए विशेष स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित किया गया। महिला चिकित्सक डॉ. तेज कंवर के नेतृत्व में चिकित्सा टीम ने 30 गर्भवतियों की जांच कर उन्हें आवश्यक चिकित्सीय परामर्श और उपचार उपलब्ध कराया।
विज्ञापन

शिविर के दौरान चार गर्भवतियों को हाई रिस्क श्रेणी में चिह्नित किया गया। जांच में इनमें खून की कमी सहित अन्य स्वास्थ्य संबंधी जटिलताएं पाई गईं। चिकित्सकों ने इन महिलाओं को विशेष निगरानी में रखने और आवश्यकतानुसार उच्च स्वास्थ्य केंद्रों पर रेफर करने की सलाह दी। डॉ. तेज कंवर ने बताया कि उच्च रक्तचाप, भ्रूण के विकास में असामान्यता और अन्य जटिलताएं गर्भावस्था को जोखिमपूर्ण बना सकती हैं। ऐसे मामलों की समय रहते पहचान कर उचित इलाज और परामर्श देने से जच्चा-बच्चा दोनों को सुरक्षित रखा जा सकता है।
शिविर में गर्भवतियों का रक्त परीक्षण, मूत्र परीक्षण, आयरन, फोलिक एसिड और कैल्शियम संबंधी जांच की गई। साथ ही संतुलित आहार, नियमित स्वास्थ्य जांच और सुरक्षित प्रसव के संबंध में भी जानकारी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें