फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में तीन संक्रमित मिले, छह स्वस्थ हुए

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में तीन संक्रमित मिले, छह स्वस्थ हुए
विज्ञापन

लखनऊ मेडिकल कॉलेज से आई रिपोर्ट में हुई संक्रमण की पुष्टि
- महिला अस्पताल स्थित आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराए गए मरीज
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। जिले में तीन कोरोना संक्रमित पाए गए। साथ ही छह लोग स्वस्थ होकर घर गए। लखनऊ मेडिकल कॉलेज से आई रिपोर्ट में संक्रमण की पुष्टि हुई। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने तीनों संक्रमितों को महिला अस्पताल स्थित आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया। जिले में अब तक 3913 संक्रमित पाए जा चुके हैं। इसमें 3808 लोग स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं और 57 लोगों का इलाज चल रहा है। संक्रमण से अब तक 50 लोगों की जान जा चुकी है।
विज्ञापन

जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों के मिलने के साथ ठीक होने वालों की तादाद अच्छी है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी किए गए आकड़ों के मुताबिक रविवार को आई रिपोर्ट में तीन संक्रमित पाए गए। सभी नौगढ़ ब्लॉक क्षेत्र के निवासी हैं। इसमें परसा शाह आलम, बंसाढ़िया, बगहवा गांव में एक-एक संक्रमित पाए गए। सीएमओ डॉ. इंद्रविजय विश्वकर्मा ने बताया कि तीन संक्रमित पाए गए थे। उन्हें आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया। साथ ही संपर्क में आने वालों का सैंपल जांच के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें