फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: अनफिट मिले 27 वाहन, नहीं बनवाई फिटनेस तो होंगे सीज

विज्ञापन
विज्ञापन
-संभागीय परिवहन विभाग की ओर से की गई स्कूली वाहनों की चेकिंग
विज्ञापन


-विशेष अभियान के तहत की जा रही है विद्यालय के वाहनों की जांच

-जिले में 600 से अधिक पंजीकृत हैं विद्यालय के वाहन
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। बिना फिटनेस के चलने वाले स्कूली वाहनों पर संभागीय परिवहन विभाग ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। विशेष जांच अभियान के तहत जिले में ऐसे 27 वाहनों पर कार्रवाई की गई है। इसमें बड़ी संख्या में नियम विरुद्ध चल रहे वाहनों पर कार्रवाई की जाएगी।
विद्यालय वाहनों से होने वाले हादसे को देखते हुए शासन ने नियम के खिलाफ चलने वाले वाहनों पर कार्रवाई का निर्देश दिया है। शनिवार को मंडल स्तरीय टीम की ओर से विद्यालयों के वाहनों की चेकिंग की गई। 15 दिन तक चले विशेष अभियान में जनपद में 27 स्कूली वाहन अनफिट मिले हैं, जिनके खिलाफ कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

साथ ही विभाग अभियान चलाकर फिर ऐसे वाहनों के खिलाफ कार्रवाई करेगा। क्योंकि, टैंपाे, ई-रिक्शा आदि बिना पंजीकरण के चल रहे हैं। इसमें अप्रशिक्षित लोग वाहन चला रहे हैं। ऐसे में हादसे होने की आशंका अधिक है। हादसे न हों, इसके लिए जांच और कार्रवाई की जाएगी।
इस संबंध में आरटीओ प्रशासन फखरुद्दीन खान ने बताया कि जांच अभियान चलाकर कार्रवाई की गई है। आगे भी अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें