संवाद न्यूज एजेंसी
शोहरतगढ़। शिवपति महाविद्याल में जिला सेवायोजन कार्यालय, कौशल विकास मिशन एवं आईटीआई की ओर से एक दिवसीय रोजगार मेला का आयोजन हुआ। मेले में 508 अभ्यर्थियों ने प्रतिभाग किया, जिसमें 266 को नियुक्ति पत्र दिया गया है।
मेले में निजी क्षेत्र की आठ कंपनियां आई थीं, जिसमें डिक्सन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड 75 पद, टाटा मोटर्स प्राइवेट लिमिटेड 500 पद, धूत ट्रांसमिशन प्राइवेट लिमिटेड 200 पद, उत्कर्ष बैंक प्राइवेट लिमिटेड 100 पद, फ्लिपकार्ट प्राइवेट लिमिटेड 50 पद, कंस्ट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड 200 पद, आईफोन मैन्युफैक्चरिंग 100 पद एवं एलआईसी 60 पद थे। विधायक विनय वर्मा ने कहा कि रोजगार मेला एक ऐसा आयोजन है, जिसमें विभिन्न कम्पनियां और संगठन नौकरी के अवसर प्रदान करने के लिए प्रतिभाग करते हैं। यह बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार के दरवाजे खोलने का एक प्रभावी माध्यम है। अलग-अलग क्षेत्रों और उद्योगों के लिए एक ही स्थान पर नौकरी के अवसर उपलब्ध कराए जाते हैं। रवि अग्रवाल ने कहा कि यह शोहरतगढ़ के युवाओं के लिए एक सुनहरा मौका है।
प्राचार्य डाॅ. अरविंद कुमार सिंह ने कहा कि इस कार्यक्रम का आयोजन शिक्षित युवाओं को करियर की सही दिशा चुनने में सहायक होता है।