फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

250 शीशी नेपाली व कच्ची शराब बरामद

Thu, 12 Jan 2017 10:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
अलीगढ़वा में आबकारी टीम ने बरामद की नेपाली शराब। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। आबकारी विभाग की टीम ने गुरुवार को सीमा से सटे अलीगढ़वा में रूट चेकिंग के दौरान छह लोगों को 250 शीशी नेपाली शराब के साथ पकड़ा। वहीं उसका थाना क्षेत्र के धोबहा गांव में छापेमारी कर एक व्यक्ति को 20 लीटर कच्ची के शराब के साथ पकड़ा। सभी आरोपियों के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। जिला आबकारी अधिकारी अजय कुमार मिश्र के नेतृत्व में टीम ने नेपाल सीमा से सटे अलीगढ़वा व मोहाना क्षेत्र में रूट चेकिंग किया।
विज्ञापन

इस दौरान नेतवर गांव निवासी भदई, घरनिहवा गांव निवासी नंदू, व गोरखनाथ, नटवरहा गांव निवासी भैलालाल,  मधुबनी गांव निवासी रामपाल, पनेरा गांव निवासी ऋषि के पास से 250 शीशी नेपाली शराब बरामद किया। इसके बाद टीम ने उसका थाना क्षेत्र के धोबहा गांव में छापेमारी की। यहां गल्लर के घर से गैलन मेें रखा 20 लीटर कच्ची शराब बरामद किया। सभी आरोपियों के खिलाफ अवैध शराब का कारोबार करने के आरोप में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। टीम में ऋतु प्रकाश चौधरी, अवेधश श्रीवास्तव, हरिशंकर पाठक, शिवेंद्र और विवेक आनंद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें