फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: 25 अफसर और कर्मचारी गैरहाजिर काटा वेतन, स्पष्टीकरण तलब

Mon, 20 Apr 2026 11:43 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन ने सोमवार को कलक्ट्रेट परिसर के विभिन्न पटलों का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने संयुक्त कार्यालय, अभिलेखागार, प्रोबेशन, भूलेख, कोषागार, एसडीएम न्यायिक, अपर जिलाधिकारी (वित्त/राजस्व) सहित अन्य शाखाओं का मुआयना किया।
विज्ञापन

इस दौरान खाद्य सुरक्षा और औषधि प्रशासन विभाग का कार्यालय बंद पाया गया। वहीं, अनुपस्थित पाए गए विभिन्न विभागों के 25 अधिकारियों व कर्मचारियों से स्पष्टीकरण प्राप्त करने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने अनुपस्थित पाए गए अधिकारियों एवं कर्मचारियों का एक दिन का वेतन काटने के लिए निर्देशित किया।
जिलाधिकारी ने कार्यालयों की कार्यप्रणाली, अभिलेखों के रख-रखाव और सफाई व्यवस्था का विशेष रूप से जायजा लिया।
सफाई व्यवस्था संतोषजनक न पाए जाने पर उन्होंने कड़ी नाराजगी व्यक्त की और संबंधित अधिकारियों को तत्काल सफाई व्यवस्था दुरुस्त कराने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि कार्यालय परिसर में स्वच्छता और अनुशासन से किसी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं है। औचक निरीक्षण के दौरान कई अधिकारी एवं कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए, जिसमें संयुक्त कार्यालय के 13 कर्मचारी, भूलेख के तीन कर्मचारी, कोषागार के छह कर्मचारी, आबकारी विभाग के दो कर्मचारी तथा प्रोबेशन विभाग का एक कर्मचारी शामिल है।
विज्ञापन

इस लापरवाही को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी ने सभी अनुपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों से स्पष्टीकरण प्राप्त करने के निर्देश दिए। अनुपस्थितों के एक दिन का वेतन काटने का आदेश दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें