फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: बिजली बिल जमा न करने पर 25 कनेक्शन काटे

Mon, 21 Oct 2024 12:22 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
बिस्कोहर। विद्युत उप केंद्र कठौतिया रामनाथ की ओर से क्षेत्र के पिपरा, बभनी और बिस्कोहर नगर में बकाया वसूली अभियान चलाकर 1.10 लाख रुपये का राजस्व जमा कराया।
विज्ञापन

रविवार को जेई सिद्धार्थ शंकर गुप्ता के नेतृत्व में टीम में शामिल सत्य प्रकाश मिश्रा, प्रदीप पांडेय, गुरु मिलन, धनीराम सहित अन्य उपभोक्ताओं से बकाया बिजली बिल जमा कराया। बकाया जमा न करने पर बभनी गांव में 25 उपभोक्ताओं का कनेक्शन काट दिया गया। जेई ने बताया कि विद्युत उपभोक्ता कनेक्शन कटौती से बचने के लिए समय पर अपने बिलों का भुगतान करें। इस मौके पर प्रगट यादव, अरुण वर्मा, अनिल, तौफीक, सुलई, अश्वनी आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें