सिद्धार्थनगर। प्रयागराज में 13 जनवरी से 26 फरवरी तक आयोजित होने वाले महाकुंभ में लाखों की संख्या में श्रद्धालु जाएंगे। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए सिद्धार्थनगर डिपो से भी प्रतिदिन सात से आठ बसों का संचालन किया जाएगा। इससे जिले से जाने वाले श्रद्धालुओं को महाकुंभ में संगम स्नान करने में सुविधा मिलेगी।
हिंदू धर्म में कुंभ मेले को बहुत ही खास माना जाता है। कुंभ की भव्यता और मान्यता का इतना है कि कुंभ में स्नान करने के लिए लाखों-करोड़ों श्रद्धालुओं की भीड़ जुटती है। महाकुंभ, प्रयागराज में आयोजित होने जा रहा है। महाकुंभ की शुरुआत पौष पूर्णिमा स्नान के साथ होती है, जो कि 13 जनवरी को है। वहीं महाशिवरात्रि के दिन 26 फरवरी को अंतिम स्नान के साथ कुंभ पर्व का समापन होगा। इस दौरान महाकुंभ में पांच शाही स्नान भी निर्धारित है। इसमें 14 जनवरी को मकर संक्रांति, 29 जनवरी को मौनी अमावस्या, तीन फरवरी को बसंत पंचमी, 12 फरवरी को माघी पूर्णिमा व 26 फरवरी को महाशिवरात्रि का स्नान शाही स्नान माना जाता है। संगम स्नान करने जाने वाले श्रद्धालुओं को जिले से स्पेशल बस चलाई जाएगी। सुबह व शाम में संचालित होगी। जबकि प्रयागराज से आने के लिए भी श्रद्धालुओं को सुबह व शाम में बस की सुविधा दी जाएगी। इससे इस वर्ष प्रयागराज में एक माह से अधिक समय तक लगने वाला महाकुंभ के लिए रोडवेज निगम पहले से ही तैयारी में जुट गया है। ं