फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: 2.40 क्विंटल दूषित मिठाई नष्ट कराई, 7 के नमूने लिए

विज्ञापन
डुमरियागंज मे मिठाई की दुकान पर मिठाई और खाध पदार्थ की जांच करते एसडीएम, सीओ व खाध सुरक्षा विभा
विज्ञापन
डुमरियागंज। एसडीएम के नेतृत्व में रविवार को नगर क्षेत्र में तीन दुकानों पर खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने छापा मारा। मिलावटी मिठाई के संदेह में छेना, रसगुल्ला, कलाकंद आदि का सात नमूना लेकर दूषित व सड़ी-गली 2.40 क्विंटल मिठाई को नष्ट करा दिया गया। इस कार्रवाई से मिलावटखोरों में हड़कंप मच गया है। टीम के आने की आहट से बैदोलागढ, हल्लौर, बेवा चौराहा, मोतीगंज, भारतभारी आदि स्थानों की कई मिठाई और किराना की दुकानों का शटर डाउन रहा।
विज्ञापन

एसडीएम डॉ. संजीव दीक्षित के नेतृत्व में सीओ सतीश चंद्र पांडेय और सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय, मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी व अन्य अधिकारियों की टीम ने पुलिस बल के साथ विभिन्न प्रतिष्ठानों पर छापामार कार्रवाई की। टीम ने गोविंद मिष्ठान भंडार से छेना व रसगुल्ला का नमूना, पूजा स्वीट्स से छेना व रसगुल्ला और कलाकंद का नमूना लिया। लगभग 40 किलोग्राम दूषित मिठाई अनुमानित मूल्य लगभग 5,000 रुपये है को नष्ट कराया गया है। दूषित मिठाई से बदबू आ रही थी।
मिठास कैफे बैदोलागढ़ निर्माण इकाई पर छापा मारा गया तो निर्माण इकाई में गंदगी मिली। डीप फ्रीजर में रखे गए तैयार खाद्य पदार्थ से अप्रिय गंध आ रही थी। अनुमानित 30,000 रुपये की 75 किलोग्राम और अस्वच्छकर एवं अस्वस्थकर स्थिति में रखी 50,000 रुपये की लगभग 125 किलोग्राम मिठाई को एफबीओ की सहमति से नष्ट करा दिया गया। मिठास कैफे से खोवा, छेना, राजभोग व मिल्क केक के चार नमूने लिए गए। उपरोक्त प्रतिष्ठानों को खाद्य सुरक्षा मानक अधिनियम 2006 की धारा 32 के अंतर्गत इंप्रूवमेंट नोटिस जारी करने की संस्तुति की गई। इस दौरान सीओ सतीश चंद्र पांडेय, सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय आरएल यादव, मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी एनपी सिंह, खाद्य सुरक्षा अधिकारी आरएन वर्मा, पीके वर्मा, जयप्रकाश, चंद्र भानु पटेल व अन्य लोग शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें