फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए 24 घंटे का अल्टीमेटम

Thu, 11 Sep 2025 11:56 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
ब्राह्मण समाज के लोगों ने शोहरतगढ़ थाने में जाकर थानाध्यक्ष से नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर जे
विज्ञापन
शोहरतगढ़। थानाक्षेत्र के धनगढ़िया निवासी अतुल व मधवापुर निवासी अश्वनी उर्फ विक्की पर पुरानी रंजिश में रविवार रात हुए जानलेवा हमले में नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग तेज हो गई है। ब्राह्मण महासभा समेत अन्य लोगों ने शोहरतगढ़ पुलिस को 24 घंटे में गिरफ्तारी करने का अल्टीमेटम दिया है।
विज्ञापन

उन्होंने शोहरतगढ़ पुलिस पर दबाव में काम करने का आरोप लगाते हुए गिरफ्तारी न होने की दशा में एसपी ऑफिस पर धरने पर बैठने की बात कही। शोहरतगढ़ थानाक्षेत्र के पकड़ी चौराहे के आगे खेल मैदान के पास बीते रविवार देर शाम पुरानी रंजिश में धनगढ़िया निवासी अतुल पांडेय व मधवापुर निवासी अश्वनी उर्फ विक्की पर कुछ लोगों ने जानलेवा हमला कर दिया। शोहरतगढ़ पुलिस ने पीड़ित अतुल के बयान व पिता सहदेव पांडेय की तहरीर पर बुढ़नईया निवासी शीलू चौधरी, अनिल चौधरी और पकड़ी निवासी रंजीत चौधरी व तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। जिसमें एक आरोपी की गिरफ्तारी भी हो गई लेकिन अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई।
बृहस्पतिवार को अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के जिलाध्यक्ष सुधीर पांडेय, प्रधान संघ के जिलाध्यक्ष पवन मिश्र व विहिप के जिलाध्यक्ष बृजेश पांडेय के नेतृत्व में सैकड़ों की संख्या में लोगों ने शोहरतगढ़ थाने पहुंच कर थानाध्यक्ष संतोष तिवारी से सभी आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। एसएचओ ने साक्ष्य इकट्ठा होने के बाद गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया, जिससे मौजूद लोग नाराज हो गए। न्याय एक संकल्प के अध्यक्ष रामकृष्ण पांडेय ने पूछा कि जब एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया तो शेष को गिरफ्तार करने के लिए कौन सा साक्ष्य इकट्ठा किया जा रहा है। पुलिस पर राजनैतिक दबाव में आरोपियों की गिरफ्तारी न करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें