डुमरियागंज। तहसील सभागार में शनिवार को उपजिलाधिकारी विवेकानंद मिश्रा की अध्यक्षता में समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इसमें विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 23 मामले फरियादियों ने अधिकारियों के समक्ष रखे। इनमें राजस्व विभाग से जुड़े 12, पुलिस के तीन, विकास विभाग के तीन तथा अन्य विभागों से संबंधित पांच मामले शामिल रहे।
समाधान दिवस में प्रस्तुत मामलों में राजस्व विभाग से संबंधित दो प्रकरणों का मौके पर ही निस्तारण कराया गया। शेष मामलों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने फरियादियों की समस्याएं सुनते हुए नियमानुसार कार्रवाई का भरोसा दिलाया।
इस दौरान तहसीलदार अजय कुमार मौर्य, नायब तहसीलदार राघवेंद्र कुमार पांडेय सहित संबंधित विभागों के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।