फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: आरोग्य मेले में 224 मरीजों को मिला उपचार

विज्ञापन
न्यू पीएचसी डुमरियागंज पर आयोजित जन आरोग्य स्वास्थ्य मेला‌ में मरीजों का उपचार करते डाॅ. रामकिश
विज्ञापन
डुमरियागंज। क्षेत्र के आठ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया। इसमें पहुंचे 224 मरीजों की जांच कर उन्हें निशुल्क दवाएं दी गईं। त्वचा रोग, पेट दर्द, बुखार, कमजोरी, जुकाम, दस्त, शुगर, बीपी, खांसी, खुजली, शरीर दर्द और फंगल इंफेक्शन समेत मौसमी बीमारियों से पीड़ित मरीजों का उपचार किया गया।
विज्ञापन

न्यू पीएचसी डुमरियागंज में 32, नौवागांव में 50 मरीज पहुंचे : न्यू पीएचसी डुमरियागंज में 32 मरीजों की जांच की गई। यहां डॉ. अखिलेश कसौधन समेत स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे। पीएचसी देईपार में 24 मरीज पहुंचे। डॉ. संजय कुमार त्रिपाठी और स्वास्थ्य टीम ने मरीजों की जांच कर उपचार किया। पीएचसी रसूलपुर में 15 मरीजों की जांच हुई। यहां डॉ. जबीउल्लाह समेत स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे। पीएचसी अजगरा में 38 और पीएचसी नौवागांव में 50 मरीजों ने स्वास्थ्य मेले का लाभ लिया। दोनों केंद्रों पर स्वास्थ्य टीम ने मरीजों की जांच कर आवश्यक दवाएं उपलब्ध कराईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें