फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब एक क्लिक पर जान सकेंगे मुकदमे की जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो- 64
विज्ञापन

जिला न्यायालय में कियोस्क जन सेवा केंद्र शुरू
अब एक क्लिक पर मिलेगी मुकदमे की पूरी जानकारी
अमर उजाला ब्यूरो
सिद्धार्थनगर। सुप्रीम कोर्ट के निर्देशन में चलाए जा रहे ई-कोर्ट प्रोजेक्ट के तहत बुधवार को जनपद न्यायालय परिसर में कियोस्क जन सेवा केंद्र का शुभारंभ जनपद न्यायाधीश नीलकंठ सहाय ने किया। कियोस्क मशीन से कोई भी पक्षकार चाहे वह वादी हो या फिर प्रतिवादी या फिर अधिवक्ता न्यायालय में चल रहे मुकदमों का स्टेटस एक क्लिक करने से ही जान सकेगा।
विज्ञापन

इस मौके पर जनपद न्यायाधीश नीलकंठ सहाय ने बताया कि ई-कियोस्क जन सेवा केंद्र के माध्यम से आमजन व अधिवक्ता को विचाराधीन केसेज के स्टेटस देखने में आसानी होगी। बाहर आने-जाने की जरूरत नहीं है। इसमें केस की तारीख, केस की स्टेटस देख सकेंगे तथा विभिन्न न्यायालयों के फैसले देखने के ऑप्शन उपलब्ध है। इस पर मुकदमे की जानकारी देखने के लिए सबसे पहले केस का अनुमान लिखना होगा। इसके बाद उसकी स्थिति स्पष्ट हो जाएगी। इस मौके पर द्वितीय अपर सत्र, विशेष न्यायाधीश व नोडल अधिकारी कंम्यूटर आरसी यादव ने भी इसके बारे में विस्तार से जानकारी दी। सिद्धार्थ सिविल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अखंड प्रताप सिंह, महामंत्री अंजनी दुबे समेत न्यायिक अधिकारी व अधिवक्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें