‘कार्य में सुधार नहीं हुआ तो जाएगी थानेदारी’
क्राइम मीटिंग के दौरान एसपी ने की थानावार अपराध समीक्षा
अमर उजाला ब्यूरो
सिद्धार्थनगर। पुलिस लाइंस सभागार में गुरुवार को एसपी डॉ. धर्मबीर सिंह की अध्यक्षता में क्राइम मीटिंग हुई। इसमें एसपी ने थानावार अपराध समीक्षा की। कुछ थानेदारों को चेताया कि अगर कार्य में सुधार नहीं हुआ तो थानेदारी जाएगी।
एसपी डॉ. धर्मबीर सिंह ने लंबित विवेचनाओं की समीक्षा की। निस्तारण न होने के पीछे कारण पूछा। समय से निस्तारण न होने पर कार्रवाई के लिए तैयार रहने की चेतावनी दी। कहा कि महिला अपराध के मामले में त्वरित कार्रवाई करें। ठंड को देखते हुए रात्रि गश्त पर विशेष ध्यान दें। गश्त में लापरवाही किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। एसपी ने लोकसभा चुनाव 2019 को सकुशल संपन्न कराने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। टॉप-10 चिह्नित अपराधियों पर कार्रवाई का निर्देश दिया। इसके अलावा थाना परिसर के सफाई करने के निर्देश दिए। इस दौरान एएसपी मुन्ना लाल सिंह, सीओ सदर दिलीप कुमार सिंह, शोहरतगढ़ सुनील कुमार सिंह, इटवा श्रीयश त्रिपाठी, एसओ सदर शमशेर बहादुर सिंह, उसका अनिल प्रकाश पांडेय, मोहाना आलोक कुमार श्रीवास्तव, शोहरतगढ़ रणधीर कुमार मिश्र, बांसी रविंद्र कुमार सिंह, त्रिलोकपुर हरिनारायन दीक्षित, इटवा अखिलानंद उपाध्याय, जोगिया डीसी चौधरी, खेसरहा अंजनी कुमार राय, कपिलवस्तु एसके सरोज आदि मौजूद रहे।