फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्कृष्ट कार्यों के लिए तीन संगिनी समेत 42 आशा कार्यकर्ता सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
बेहतर कार्यों के लिए कपिलवस्तु महोत्सव में आयोजित सम्मेलन में मिला सम्मान
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
सिद्धार्थनगर। महोत्सव में पांचवें दिन रविवार को आशा कार्यकर्ता, संगिनी सम्मेलन में जिले में बेहतर कार्य करने वाली तीन संगिनी समेत 42 आशा कार्यकर्ताओं को सांसद जगदंबिका पाल और डीएम कुणाल सिल्कू ने सम्मानित किया गया। यहां मौजूद सभी कार्यकर्ताओं से बेहतर कार्य करने की अपील भी की गई।
जिला कारागार के सामने के मैदान में सम्मानित होने वाली संगिनियों में नौगढ़ की विजय लक्ष्मी सिंह, लोटन से गीता देवी, बर्डपुर की शशिप्रभा शामिल हैं। इन्हें प्रथम, द्वितीय व तृतीय पुरस्कार के रूप में क्रमश: 5 हजार, 3 हजार, 2 हजार रुपये के सांकेतिक चेक दिए गए। धनराशि सीधे खाते में भेजी जाएगी। सम्मानित होने वाली आशा कार्यकर्ताओं में नौगढ़ से सरिता दुबे, ऊषा देवी, अनु शर्मा, शोहरतगढ़ से सुनीता देवी, रीमा देवी, शांति देवी, इटवा से शांति देवी, किशलावती देवी, गुड़िया, भनवापुर में पार्वती, लीला अग्रहरि, विद्यावती, डुमरियागंज की ममता यादव, गुड़िया, विमलेश, खुनियांव की फुलजना, मुन्नी देवी, सुमन देवी, मिठवल की सुशीला, भानमती, ललिता, जोगिया की ऊषा देवी, अर्चना देवी, आशा देवी, उस्का बाजार की लक्ष्मी देवी, माया देवी, प्रर्मिला देवी, लोटन की श्यामा, सुमन शर्मा, विंध्यवासिनी, बांसी की रेनू देवी, नैना देवी, इसरावती, बर्डपुर की शकुंतला, कुसुम, शमीना, खेसरहा की दुर्गावती, पार्वती, सुशीला, बढ़नी की इशरत जहां व अरुणावती शामिल रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन




इस मौके पर एनएचएम के जिला कार्यक्रम प्रबंधक राजेश शर्मा, डीसीपीएम मान बहादुर, शहरी स्वास्थ्य के जिला समन्वयक सुशील कुमार, टीएसयू के राघवेन्द्र प्रताप सिंह, डीएसओ कुंवर दिनेश प्रताप सिंह, डीएचओ गणेश कुमार श्रीवास्तव, जिला समन्वयक अमित श्रीवास्तव, संजय तिवारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें