फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला अस्पताल की बिजली गुल, थमी जांच

Fri, 30 Nov 2018 10:48 PM IST
siddharthnagar
विज्ञापन
जिला अस्तपाल में खून की जांच कराने के िलए लैब के बाहर इंतजार करते मरीज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। जिला अस्पताल में शुक्रवार सुबह आठ बजे से दोपहर 12 बजे तक तकनीकी फाल्ट के कारण बिजली की आपूर्ति बाधित रही। इससे रक्त जांच, एक्स-रे, अल्ट्रासाउंड, सीटी स्कैन समेत कई जांच बाधित रहीं। ऐसे में मरीजों और तीमारदारों को परेशान होना पड़ा।
विज्ञापन


शुक्रवार को जिला अस्पताल में ओपीडी सुबह आठ बजे शुरू हुई। चिकित्सकों मरीजों को परामर्श देते रहे। जरूरत में अनुसार मरीजों को जांच के लिए लैब और एक्स-रे व अल्ट्रासाउंड सेंटर भेजा गया। यहां जाने पर मरीजों व तीमारदारों को पता चला कि तकनीकी खामी के कारण सुबह से ही बिजली नहीं है। ऐसे में बड़ी संख्या में मरीजों को बिना जांच के ही लौटना पड़ा। वहीं आपूर्ति बाधित होने से रक्त संबंधी जांच नहीं हो सकी और कर्मचारी लैब के बाहर बैठ कर बिजली का इंतजार करते दिखे। सीएमएस डॉ. रोचस्मति पांडेय ने बताया कि तकनीकी फाल्ट के कारण बिजली बाधित थी। इसके कारण जनरेटर भी नहीं चल सका। फाल्ट सही होने के बाद बिजली आपूर्ति सही हो सकी है।

बोले मरीज, बिजली न होने से नहीं हुई जांच
रक्त जांच के लिए प्रयोगशाला पहुंचे जोगिया ब्लॉक के आहड़वा गांव निवासी यार अली ने बताया कि गुरुवार को डॉक्टर से परामर्श लेने में विलंब हो गया था। इस कारण जांच नहीं हो पाई। शुक्रवार को जब अस्पताल में पहुंचा तो सुबह से ही बिजली न आने की बात कहकर दोपहर तक रोका गया। ऐसे में जांच नहीं हो सकी। महदेवा नानकार गांव निवासी मोहरलाल और लोटन कोतवाली क्षेत्र के सहजना निवासी दिलदार ने बताया कि 12 बजे तक ही जंच के लिए पर्चा बनता है। इस कारण अस्पताल खुलते ही पहुंच गए। डॉक्टर ने देख भी लिया। लैब जाने पर बताया गया कि बिजली न होने के कारण जांच नहीं हो सकेगी। अब फिर से शनिवार को अस्पताल आना होगा। कुछ ऐसा ही हाल परसा के मैनुद्दीन ने बताया।
विज्ञापन


करीब 600 जांच हुई प्रभावित
लैब से जुड़े कर्मचारियों की माने तो जांच के लिए प्रतिदिन कम से कम 800 सौ मरीज आते हैं। शुक्रवार को बिजली आपूर्ति बाधित होने से करीब 500 पांच मरीजों की जांच नहीं हो सकी। वहीं दूसरी ओर 80 मरीजों का एक्सरे न होने के कारण बैरंग लौटना पड़ा। जबकि सीटी स्कैन के 25 मरीजों का सीटी स्कैन नहीं हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें