फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांशीराम कालोनी के आवासों की होगी जांच, टीम गठित

Tue, 04 Sep 2018 12:02 AM IST
siddharthnagar
विज्ञापन
- फोटो : ब्यूरो
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। मुख्यालय स्थित कांशीराम शहरी आवास योजना के तहत निर्मित एक हजार आवासों की जांच होगी। जांच में अनाधिकृत रूप से रह रहे लोगों को बेदखल करने के साथ कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी। जिलाधिकारी ने जांच के लिए तीन सदस्यीय टीम गठित की है। एक सप्ताह के भीतर रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन


जिलाधिकारी कुणाल सिल्कू की ओर से जारी पत्र के मुताबिक जिला मुख्यालय के अशोक मार्ग के पास निर्मित कांशीराम शहरी गरीब आवास योजना अंतर्गत 84 ब्लाकों के समस्त 1000 आवासों में अधिकृत आवंटियों के अलावा अनाधिकृत रूप से गैर आवंटी लोगों के रहने की शिकायत के समाधान के लिए समस्त आवासों के लिए अभिलेखीय एवं स्थलीय जांच कर 4 बिंदुओं पर रिपोर्ट एक सप्ताह के अंदर उपलब्ध कराने का निर्देश दिया था। लेकिन दो माह बाद भी रिपोर्ट उपलब्ध नहीं हो सका। जिलाधिकारी ने जांच टीम में शामिल उपजिलाधिकारी सदर, परियोजना अधिकारी डूडा, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद सिद्धार्थनगर से 10 सितंबर तक जांच रिपोर्ट देने की हिदायत दी है। बताते चले कि जांच में गड़बड़ी मिलने पर गलत आवंटन पाए जाने पर अनाधिकृत रूप से रह रहे लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें