फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षक, कर्मचारी और अधिकारी करेंगे कार्य बहिष्कार

Tue, 28 Aug 2018 11:34 PM IST
siddharthnagar
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। पुुरानी पेेंशन बहाली को लेकर शिक्षक, कर्मचारी और अधिकारी बुधवार से शुक्रवार तक कार्य बहिष्कार करेंगे। इस मांग के समर्थन में नौ अगस्त को मुख्यालय पर सभी कर्मचारियों ने एक दिवसीय धरना दिया था। मंगलवार को पुरानी पेंशन बहाली मंच के जिलाध्यक्ष राधेरमण त्रिपाठी ने नौगढ़ तहसील के सभी पदाधिकारियों के साथ बैठक कर कार्य बहिष्कार की सफलता के लिए चर्चा की।
विज्ञापन


बताया कि प्रदेश नेतृत्व ने निर्णय लिया है कि शिक्षक 29 से 31 तक विद्यालय पर उपस्थित रहते हुए हाथ में काली पट्टी बांधकर शिक्षण कार्य का बहिष्कार करेंगे। इसी तरह कर्मचारी और अधिकारी भी अपने कार्यालयों में हाथ पर काली पट्टी बांधकर पुरानी पेंशन बहाली के लिए विरोध जताएंगे जो तीन दिन चलेगा। संयोजक अनिल सिंह ने कहा कि पुरानी पेंशन बहाल होने तक यह आंदोलन चलता रहेगा। अजय गुप्ता, सुजीत जायसवाल, अशोक श्रीवास्तव और सुधीर श्रीवास्तव ने भी अपने-अपने संघों के साथ इसकी सफलता के लिए चर्चा की। इस दौरान मंत्री योगेंद्र प्रसाद पांडेय, रूपेश सिंह, अभय श्रीवास्तव, शिवपाल सिंह, उदयभान मिश्रा, चंद्रमणि पांडेय, रामप्रताप शर्मा, अरुण सिंह, लालजी यादव, कृपाशंकर त्रिपाठी, सुधाकर मिश्रा, महिउद्दीन, सत्येंद्र मिश्रा, द्विजेंद्र पांडेय, केशव मिश्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें