नसभा को संबोधित करते वक्त्ाा।
- फोटो : अमर उजाला
मिश्रौलिया(सिद्धार्थनगर)। क्षेत्र के मालीजोत चौराहे पर जन समस्याओं को लेकर कांग्रेस पार्टी ने धरना दिया और जनसभा की। पार्टी नेताओं ने केंद्र व प्रदेश सरकार के कार्यों को जनविरोधी बताया। सड़क निर्माण में अनियमितता का आरोप लगाते हुए जांच की मांग की। गेहूं का समर्थन मूल्य दो हजार करने सहित तेरह सूत्री ज्ञापन बांसी तहसीलदार को सौंपा।
बतौर मुख्य अतिथि पूर्व सांसद डॉ. चंद्रशेखर त्रिपाठी ने कहा कि सरकार जमीनी स्तर पर कोई काम नहीं कर रही है जिससे आम जन परेशान है। पूर्व सांसद हाजी मो. मुकीम ने केंद्र व प्रदेश सरकार के कार्यों को जनविरोधी बताया। जिलाध्यक्ष ठाकुर प्रसाद तिवारी ने कहा कि प्रधानमंत्री सड़क योजना के तहत बनाए गए जिगनिहवा-होरिलापुर मार्ग के निर्माण में मानक की अनदेखी हुई है। चंद दिनों में ही सड़क टूटने भी लगी। इसकी जांच कराई जाए। पुलिस चौकी चेतिया को रिपोर्टिंग चौकी बनाई जाए।
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चेतिया में महिला और पुरुष डॉक्टरों की तैनाती के साथ आवास की व्यवस्था की जाए। बांसी-इटवा मार्ग पर जिगनिहवा चौराहे पर स्थाई पुलिस चौकी, बांसी तहसील मुख्यालय पर अग्निशमन केंद्र की स्थापना, डुमरियालाल गांव के लोगों के लिए सड़क निर्माण, खेती में बाधक बन रहे छुट्टा पशुओं का स्थायी समाधान की मांग की।
गेहूं का समर्थन मूल्य दो हजार रुपये करने की आवाज उठाई। कहा कि अगर मांगें जल्द पूरी नहीं होंगी तो सड़क पर प्रदर्शन करेंगे। इस दौरान पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष मंगेश दुबे, रमेश उपाध्याय एडवोकेट, डॉ.बीएन त्रिपाठी, रामचंद्र पांडेय, कृष्ण बहादुर सिंह, अशोक श्रीवास्तव, कैलाश पंछी, सच्चिदानंद नंद पांडेय, कन्हैया मिश्रा, लक्ष्मी नारायण, जितेंद्र, नंद किशोर चौरसिया आदि मौजूद रहे।