फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीछा कर पुलिस ने गेहूं लदा ट्रक पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
डुमरियागंज ( सिद्धार्थनगर)। तहसील क्षेत्र के शाहपुर मंडी समिति में बनाए गए एफसीआई के गेहूं क्रय केंद्र पर खरीद में अनियमितता का मामला सामने आया है। शुक्रवार की सुबह शाहपुर चौकी पुलिस ने पीछा कर राप्ती पुल के पास से एक गेहूं लदा ट्रक पकड़ा। मौके पर चालक कोई कागजात प्रस्तुत नहीं कर सका। ट्रक पर एफसीआई के बोरे में 400 बोरी गेहूं लदी थी। चालक ने गेहूं बुढ़ऊ से बैदौला ले जाने की बात कही है। पुलिस ट्रक को थाने ले आई है। एसडीएम के निर्देश पर ट्रक सीज कर जांच शुरू कर दी गई है।
शाहपुर चौकी पुलिस की ओर से पकड़े गए ट्रक के चालक ने पूछताछ में अपना नाम निसार निवासी मोहम्मदपुर थाना त्रिलोकपुर बताया। उसने बताया कि वह बुढ़ऊ स्थित एक दुकान से 400 बोरी में भरकर 200 क्विंटल गेहूं डुमरियागंज स्थित सेंट्रल वेयर हाउस ले जा रहा था। कोई कागजात न मिलने पर चौकी इंचार्ज ओमप्रकाश यादव ने एसडीएम इटवा के साथ ही मंडी सचिव शाहपुर को जानकारी दी। ट्रक में लदे खाद्यान्न के बाबत केंद्र प्रभारी माधव शास्त्री का कहना था कि केंद्र से ट्रक वेयर हाउस तौल के लिए भेजा गया है। ट्रक तौल कराकर गुरुवार की शाम को मंडी में खड़ा किया गया था, जो शुक्रवार की सुबह निकला है। उधर, मंडी में स्थित कांटा के बाबू हरिशंकर मिश्र ने बताया गुरुवार की शाम पकड़ाए ट्रक का लोड और खाली ट्रक का तौल करवाया गया है, जिसके बाद कोई तौल नहीं हुई है। शाहपुर पुलिस चौकी इंचार्ज ओमप्रकाश यादव ने बताया कि ट्रक इटवा की तरफ से आ रही था। रोकने के लिए इशारा किया गया तो चालक ट्रक लेकर भागने लगा था। जिसे पीछा कर राप्ती पुल के पास पकड़ा गया। इस संबंध में इटवा एसडीएम एम जुबेर बेग ने बताया कि गेहूं लदा ट्रक पकड़े जाने की जानकारी मिली है। मंडी और खाद्य विभाग के जिम्मेदारों को मौके पर कागजात की जांच के लिए भेजा गया है। गेहूं लदे ट्रक को सीज करने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन


केंद्र प्रभारी की कार्यप्रणाली पर उठ रहे सवाल
डुमरियागंज। शाहपुर मंडी स्थित एफसीआई के क्रय केंद्र पर करीब 100 किसानों का 8300 क्विंटल गेहूं खरीद दिखाई गई है। इसमें 50 फीसदी किसानों का नाम फर्जी ढंग से दर्ज कर उनके नाम से चेक जारी कर भुगतान करवाया गया है। सूत्रों के मुताबिक क्रय केन्द्र प्रभारी की सांठगांठ से केंद्र पर तौल न कर उसे क्षेत्र के बुढ़ऊ स्थित एक प्राइवेट कांटे से खरीद करवाकर वहीं पर एफसीआई के बोरे में पैक करवाकर बदलिया चौराहा फिर इटवा रोड से शाहपुर, डुमरियागंज मंदिर चौराहा होते हुए बैदौला चौराहा स्थित सेंट्रल वेयर हाउस पर पहुंचा दिया जाता है। खाद्यान्न पहुंचने के बाद गाड़ी के नंबर का डिस्पैच लेटर जारी कर विभागीय कागजात पूरे कर लिए जाते हैं। जबकि शाहपुर मंडी में बने क्रय केन्द्र से शाहपुर से डुमरियागंज होते हुए सेंट्रल वेयर हाउस का रास्ता है। इस रास्ते में शाहपुर पुलिस चौकी नहीं पड़ती है।
विज्ञापन


खरीद के साथ भुगतान में हो रहा खेल
डुमरियागंज। किसानों के गेहूं खरीद में खेल के बाद उनके उपज केे भुगतान में भी गड़बड़ी की रही है। किसानों की गेहूं प्राइवेट कांटे पर सरकार की तरफ से निर्धारित दाम 1625 की बजाय 1525 रुपये प्रति क्विंटल की दर से खरीद कर बिचौलिए उसे एफसीआई क्रय केंद्र पर लाकर कागजों में हेराफेरी कर सेंट्रल वेयर हाउस तक पहुंचा देते हैं। जिसके बाद किसानों के खाते में उनके तौल के वजन के मुताबिक 1525 रुपये प्रति क्विंटल की दर से ही रकम भेजी जाती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें