फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईस्कूल में बांसी की ग्रेसी, इंटर में डुमरियागंज के आनंद बने टॉपर

विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। यूपी बोर्ड के हाईस्कूल और इंटर के नतीजे शुक्रवार को घोषित हो गए। गत वर्ष के सापेक्ष जिले के रिजल्ट में मामूली सुधार हुआ है। हाईस्कूल में 82.8 फीसदी बच्चे उत्तीर्ण हुए हैं, जबकि इंटर में 77.8 फीसदी बच्चों ने सफलता हासिल की। पिछले वर्ष यह प्रतिशत क्रमश: 79 व 78 का था। जिले की मेधा सूची में बांसी और डुमरियागंज के बच्चों ने दबदबा बनाया है। सर्वोच्च 546 अंक पाकर न्यू पब्लिक इंटर कॉलेज बांसी की ग्रेसी सेन ने हाईस्कूल मेें टॉप किया है। वहीं इंटर में पीपुल्स इंटर कॉलेज डुमरियागंज के आनंद चौधरी 457 अंकों के साथ शीर्ष पर हैं।
विज्ञापन

आईसीएसई व सीबीएसई के नतीजे घोषित होने के बाद यूपी बोर्ड के बच्चों को बेसब्री से रिजल्ट का इंतजार था। सत्ता परिवर्तन के दौर से गुजरी बोर्ड परीक्षा में रिजल्ट को लेकर उड़ती अफवाहों ने बच्चों की चिंता बढ़ा दी थी। यही कारण था कि सुबह से ही कोई मंदिर में जाकर अच्छे रिजल्ट की प्रार्थना कर रहा था तो कोई मन ही मन में ईष्ट देव से मन्नत मांगने में जुटा था। समय बीतने के साथ बच्चों की धड़कनें भी बढ़ती रहीं। दोपहर में जैसे ही रिजल्ट घोषित हुआ, हर कोई अपना परिणाम जानने में जुट गया। इंटरनेट की शुरुआती गड़बड़ियों के बाद जब रिजल्ट सामने आया तो अधिकांश बच्चों के चेहरे पर सफलता की मुस्कान थी। उनके चेहरे बता रहे थे कि उन्होंने बोर्ड परीक्षा के संग्राम में फतह हासिल कर ली है। उत्साहित बच्चों ने सबसे पहले घर के बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद और फिर मंदिर में जाकर चढ़ावा चढ़ाया। दोस्तों को मिठाई खिलाई, एक-दूसरे को गले लगाया और सफलता का जश्न मनाया। देर शाम तक यह सिलसिला जारी रहा।

हाईस्कूल में 24वें स्थान पर आया जिला
प्रशासन की कड़ी चौकसी के बीच हुई बोर्ड परीक्षा में जिले का रैंक सुधार दिया है। हाईस्कूल में जबरदस्त उछाल लेते हुए सिद्धार्थनगर प्रदेश में 24वें पायदान पर पहुंच गया है। हालांकि इंटर की रैकिंग में थोड़ी गिरावट हुई है। इंटर में सिद्धार्थनगर 59वें स्थान पर है। डीआईओएस सोमारु प्रधान ने बताया कि वर्ष 2016 में हाईस्कूल की रैकिंग 70 के ऊपर थी, जबकि इंटर में रैंक 55 के करीब थी। हाईस्कूल की रैकिंग में काफी सुधार का श्रेय जिला प्रशासन, शिक्षकों व बच्चों की मेहनत को दिया है। कहा कि नकल विहीन परीक्षा के लिए इस बार कड़ी चौकसी हुई थी, बावजूद मेधावियों ने सफलता का रिकार्ड बनाकर बुद्ध भूमि की प्रतिभा को साबित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


संक्षेप में परीक्षा परिणाम
हाईस्कूल
नामांकित बच्चे : 30218
परीक्षा में शामिल : 27476
उत्तीर्ण परीक्षार्थी : 22755
उत्तीर्ण प्रतिशत : 82.82

इंटरमीडिएट
नामांकित बच्चे : 21089
परीक्षा में शामिल : 20623
उत्तीर्ण परीक्षार्थी : 16046
उत्तीर्ण प्रतिशत : 77.81
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें