फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज नौ किमी. तक होगा वायस रिले कार्यक्रम

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-
विज्ञापन

वॉयस रिले में शामिल होंगे 6150 स्कूली बच्चे

अलीगढ़वा में वॉयस रिले कार्यक्रम आज, 4 घंटे सील रहेगी अलीगढ़वा सीमा

अमर उजाला ब्यूरो
सिद्धार्थनगर/बांसी। जिला विद्यालय निरीक्षक अवध नरायन मौर्य विद्यालयों पर पहुंचकर सात मई को आयोजित होने वाले वॉइस रिले कार्यक्रम की सफलता की रणनीति तैयार की। इस दौरान उन्होंने शिक्षकों और बच्चों को कार्यक्रम में शामिल होने का तौर तरीका तथा उसके महत्व पर प्रकाश डाला। सात मई को वॉयस रिले कार्यक्रम के लिए भारत-नेपाल सीमा पर स्थित अलीगढ़वा से लेकर बर्डपुर तक लगभग नौ किलोमीटर की दूरी तक के लिए छात्र-छात्राओं को तैयार किया गया है। जिसकी सफलता के लिए जिला विद्यालय निरीक्षक अवध नारायण मौर्य ने सभी माध्यमिक कॉलेजों का दौरा कर सफलता की रणनीति तैयार की।
नगर के न्यू पब्लिक इंटर कॉलेज में कहा कि अलीगढ़वा से बर्डपुर तक 50-50 की संख्या में अलग अलग ब्लॉक बनाए गए हैं। जिसमें कुर्सियां लगाई गई हैं प्रत्येक छात्र-छात्राओं को कुर्सी पर बैठे रहना है और जब कार्यक्रम प्रारंभ होगा तो खड़ा होकर दाएं हाथ बाहर करते हुए वोट दो की आवाज लगानी होगी। डीआईओएस अवधेश नारायन ने कहा कि या जनपद का ऐतिहासिक कार्य होगा हम लोग डीएम के निर्देशन में एक बेहतर संदेश देने का कार्य कर रहे हैं जो निश्चित तौर पर गौतम बुद्ध के धरती से निकला निकलकर प्रदेश के कोने-कोने में फैलेगा। उन्होंने बताया कि वॉयस रिले में 6150 बच्चे शामिल होंगे। जिसमें जनपद के 19 प्रतिष्ठित कॉलेज प्रतिभाग कर रहे हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी कुणाल सिल्कू ने बताया कि 7 मई को प्रात: 7 बजे कपिलवस्तु स्थित नेपाल बार्डर से बर्डपुर स्थित बुद्ध प्रतिमा के पास (लगभग 9 किमी.) की वायस रिले आयोजित है लिहाजा सुबह 6 बजे से 10 बजे तक सीमा सील रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन विद्यालयों के इतने बच्चे होंगे शामिल
बांसी । वॉइस रिले कार्यक्रम में सिद्धार्थ पब्लिक स्कूल करौदा 800, रघुवर प्रसाद जायसवाल विद्या मंदिर तेतरी बाजार 1450, स्वामी विवेकानंद उच्च माध्यमिक विद्यालय बर्डपुर के 150, नवज्योति सिद्धार्थ इंटर कॉलेज के 500, डीएवी एजुकेशनल के 100, बच्चे गंगा नेशनल पब्लिक स्कूल के 100, न्यू पब्लिक इंटर कॉलेज के 300, सरदार पटेल राष्ट्रीय इंटर कॉलेज के 500, तिलक इंटर कॉलेज के 500, कल्पनाथ सिंह बालिका इंटर कॉलेज 400, राम मिलन चौरसिया इंटर कॉलेज के 200, सेंट थॉमस के 200, बुद्ध इंटर कॉलेज बाजपुर के 300 सहित कुल 19 कॉलेजों के 6150 बच्चे सम्मिलित होंगे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें