फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क निर्माण में अनियमितता, शिकायत का असर नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
सड़क निर्माण में अनियमितता, शिकायत का असर नहीं
विज्ञापन

फोटो- 64
चौखड़ा-गालापुर सड़क की धीमी रफ्तार से ग्रामीण दुखी
अमर उजाला ब्यूरो
इटवा। पांच करोड़ रुपये की लागत से निर्माणाधीन चौखड़ा-गालापुर सड़क की धीमी रफ्तार से ग्रामीण दुखी हैं। इनका कहना है कि इस रफ्तार से पूरे वर्ष भर में यह सड़क नहीं बन पाएगी। साथ ही निर्माण में भी अनियमितता बरती गई है। शिकायत के बाद भी जिम्मेदार बेखबर हैं।
विज्ञापन

विधानसभा क्षेत्र डुमरियागंज की पांच करोड़ रुपये की लागत से निमार्णाधीन महत्वपूर्ण सड़क चौखड़ा-गालापुर मार्ग का चौखड़ा में शिलान्यास करते समय विधायक डुमरियागंज ने कहा था कि यह सड़क निर्धारित समयों में बनेगी और इस सड़क के निर्माण मे गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस सड़क के निर्माण में अनियमितता पाए जाने पर इसकी शिकायत ग्रामीण कभी भी मुझसे कर सकते हैं। मगर निर्माण कार्य बीतने के एक माह से ऊपर हो गया। न तो गुणवत्ता में कोई सुधार है और न ही कार्य में कोई प्रगति दिखायी दे रही है। चौड़ाई बढ़ाने के लिए गड्ढे की खुदाई गड्ढों को खाली छोड़ दिया गया है तो कहीं ट्रक से गिट्टी उतारकर छोड़ दिया गया है। ऐसा तब है जब नवरात्रि के अवसर पर इसी मार्ग से गालापुर स्थित काली जी के स्थान पर श्रद्धालुओं का भारी संख्या में आना-जाना है। यही नहीं विगत दिनों निरीक्षण में आए अधिकारी अनियमितता को लेकर सड़क निर्माण में लगे जिम्मेदारों को चेतावनी भी दे चुके हैं। बावजूद सड़क निर्माण कार्य में न तो तेजी आई है और न ही गुणवत्ता में कोई सुधार हुआ है। ग्रामीणों ने इस सड़क के निर्माण में गुणवत्ता में सुधार करने व तेजी लाने की मांग की है। इस संबंध में एक्सईन आरईएस शिवशंकर उपाध्याय ने बताया कि निर्माण में गुणवत्ता पर ध्यान दिया जाएगा। अगर गड़बड़ी की जाती है, जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें