फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

...ऐसे तो लग चुकी पॉलिथीन पर रोक

Tue, 17 Jul 2018 11:23 PM IST
siddharthnagar
विज्ञापन
पसरा में सब्जी विक्रेता जागरूकता के अभाव में पॉलिथीन में सब्जी बेचता दिखा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। 15 अप्रैल से प्रदेश में पॉलिथीन पर रोक के बाद जिला प्रशासन की ओर से बड़े जोरशोर से जागरूकता अभियान चलाया गया, लेकिन दो दिन में भी प्रशासन सुस्त पड़ गया है। जिले में अब तक पॉलिथीन जब्ती की कार्रवाई नहीं हुई है, जबकि छोटे से लेकर बड़े दुकानदार तक लोगों को पॉलिथीन में सामन दे रहे हैं।
विज्ञापन


जिले में मंगलवार को पॉलिथीन पर रोक का कोई खास असर नजर नहीं आया। दुकानदार पॉलिथीन में सामान बेचते नजर आए। ऐसा लगा जैसे उन्हें प्रशासन का भय नहीं हो। इसका मुख्य कारण यह है कि दो दिन जागरूकता फैलाने के बाद प्रशासन सुस्त पड़ गया है। सोमवार को निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को कई दुकानों में पॉलिथीन मिली थी। इसके बाद भी जब्ती की कार्रवाई नहीं की गई। इसका असर यह हुआ है कि ग्रामीण इलाकों के साथ ही शहरी क्षेत्रों में पॉलिथीन का उपयोग जारी है। इस संबंध में जब लोगों से बात की गई तो उन्होंने कहा कि जब पूरी तरह से रोक लग जाएगी तब देखा जाएगा।

डीएम कुणाल सिल्कू से जब इस संबंध में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि प्रशासन की तरफ से लगातार जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। दो दिनों में कुछ जगहों से पॉलिथीन जब्त की गई है। बड़े व्यापारियों समेत छोटे दुकानदारों को एक मौका दिया जा रहा है। इसके बाद भी अगर पॉलिथीन का उपयोग करते हुए पाए गए तो जुर्माने के साथ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। इसे लेकर सभी एसडीएम व नगर पालिका व नगर पंचायत ईओ को निर्देशित भी किया जा चुका है। उन्होंने कहा कि कहा कि मामले में लापरवाही बर्दाश्त करने वाले अधिकारियों पर भी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें