फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विषाक्त पदार्थ के सेवन से युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। विषाक्त पदार्थ का सेवन करने से मंगलवार को जिला अस्पताल में इलाज के दौरान एक युवक की मौत हो गई। युवक का नाम थाना उसका बाजार के ग्राम बरदहा निवासी कमलेश चौरसिया (30) पुत्र इंद्रजीत चौरसिया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन

पिता इंद्रजीत चौरसिया ने बताया कि पुत्र का विवाह सात वर्ष पूर्व हुआ था। विवाह के कुछ दिनों बाद से वह मानसिक रूप से बीमार था। बीमारी के कारण बहू भी मायका में रहने लगी थी। गोरखपुर के एक विशेषज्ञ डॉक्टर से इलाज भी चल रहा था। घर में मेरे साथ केवल पुत्र रहता है। रात को करीब 10 बजे एक साथ भोजन किया। उसके बाद सोने के लिए चले गए। भोर में तीन बजे के करीब पुत्र ने पेट फूलने की शिकायत की। उसके बाद इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया। जहां सुबह करीब आठ बजे उसकी मौत हो गई। इस संबंध में एसओ उसका बाजार एसके सरोज ने कहा कि युवक की मौत की सूचना मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।

विषाक्त पदार्थ के सेवन से किशोरी समेत दो गंभीर
सिद्धार्थनगर। मंगलवार को विषाक्त पदार्थ का सेवन करने से किशोरी समेत दो लोगों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। किशोरी की स्थिति बिगड़ते देख चिकित्सकों ने गोरखपुर मेडिकल कालेज रेफर कर दिया। बालिका का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। अस्पताल सूत्रों के मुताबिक थाना मिश्रौलिया के ग्राम कनकटी निवासी विमलावती (18) ने भूलवश दवा के स्थान पर कीटनाशक का प्रयोग कर लिया था। थाना मोहाना के ग्राम लकड़ी निवासी बिंदू (10) ने गलती से कीटनाशक दवा का प्रयोग कर लिया था। स्थिति बिगड़ते देख दोनों पीड़ितों के परिजनों ने अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें