फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: 20 वर्ष पुराना पुल क्षतिग्रस्त, खतरे में राहगीर

विज्ञापन
शोहरतगढ तहसील क्षेत्र के चेतिया मार्ग पर स्थित खरगवार गांव के पास बाणगंगा नहर कैनाल पे बना पुल
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कड़ी बाजार। शोहरतगढ़ तहसील क्षेत्र के चेतिया मार्ग पर खरगवार गांव के पास बानगंगा नहर कैनाल पर करीब 20 वर्ष पहले बना पुल क्षतिग्रस्त हो गया है। इससे राहगीरों को अप्रिय घटना होने का अंदेशा बना है। कई बार लोग गिरकर चोटिल भी हो चुके हैं। क्षेत्र के लोग कई बार पुल बनाने की मांग कर चुके हैं, लेकिन जिम्मेदार ध्यान नहीं दे रहे हैं।
शोहरतगढ़ से चेतिया मार्ग पर खरगवार गांव के पास बानगंगा नहर कैनाल पर बना पुल क्षतिग्रस्त है। इस पुल की रेलिंग भी टूटकर गिर गई है।
पुल से चार एवं दो पहिया वाहन के द्वारा आना-जाना होता है, जिससे इस पुल के द्वारा अप्रिय घटना के होने की आशंका बनी हुई है। पुल को सही कराने के लिए आसपास के लोगों ने विभाग से लेकर जनप्रतिनिधियों से अनेक बार अनुरोध किया, लेकिन अभी तक इसे सही कराने के प्रति किसी जिम्मेदार ने सुध नहीं ली, जिससे इसकी स्थिति गंभीर बनी है।
विज्ञापन

क्षेत्र के प्रदीप कुमार पांडेय, मंदन कुमार पांडेय, अरुन कुमार उपाध्याय, विनोद कुमार उपाध्याय, धर्मवीर,मेजर सिंह चौहान, राधेकृष्ण, सुरक्षा मिश्र आदि लोगों ने जर्जर पुल को सही कराने की मांग की है, जिससे राहगीरों को आने जाने में सुविधा मिल सके।
विज्ञापन

इस संबंध में सिंचाई विभाग के जेई अभिशेष कुमार सिंह का कहना है कि इसका स्टीमेट बनाकर भेजा गया है। स्वीकृति मिलने के बाद इसका निर्माण कार्य शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें