फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: 20 क्विंटल गांजा बरामद, दो गिरफ्तार

Sun, 20 Sep 2026 11:36 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
खुनुवां। नेपाल मधेश प्रदेश के सप्तरी जिले में पुलिस ने शनिवार की रात में करीब 20 क्विंटल गांजा बरामद कियाा। इसके साथ ही दो संदिग्धों गिरफ्तार किया। बरामद गांजा डाकनेश्वरी नगरपालिका-6 फत्तेपुर स्थित दो घरों में छिपाकर रखा गया था। बरामदगी के बाद से पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन

नेपाल पुलिस से मिली अनुसार सशस्त्र पुलिस बल नेपाल की सीमा सुरक्षा गुल्म पातो और नेपाल पुलिस की संयुक्त टीम ने शनिवार रात डाकनेश्वरी नगरपालिका-6 कटैया गांव स्थित भोला सदा के घर में तलाशी ली थी। रात करीब पौने एक बजे कार्रवाई में 56 बोरों में छिपाकर रखा करीब 14 सौ किलो गांजा बरामद किया। पुलिस की कार्रवाई में मंगल मुखिया के घर से भी आठ बोरे बरामद होने पर कुल बरामदगी करीब 20 क्विंटल बताई गई। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें