फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: ताला तोड़कर दो घरों से 20 लाख की चोरी

विज्ञापन
बढनी के नंबर 1 अम्बेडकर नगर एक घर मे चोरी होने बाद कमरे के  विखरा पड़ा सामान। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ढेबरुआ/लोटन। बुधवार की रात सीमावर्ती क्षेत्र के दो थाना क्षेत्रों में दो घरों के ताले तोड़कर नकद व आभूषण सहित 20 लाख से अधिक की चोरी का मामला सामने आया है।
पहली घटना ढेबरुआ थाना क्षेत्र में नेपाल सीमा से सटे मुडिला गांव और दूसरी मोहाना थाना क्षेत्र के सिकरी की है। पीड़ित पक्षों ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। एक ही रात में चोरी की दो बड़ी वारदातों के कारण लोगों में दहशत है। एक पीड़ित के घर में अप्रैल में शादी है। शादी के लिए खरीदे गए आभूषण भी चोरी हो गए।
विज्ञापन

लोटन प्रतिनिधि के अनुसार मोहाना थाना क्षेत्र के सिकरी बाजार में एक बंद मकान का ताला तोड़कर बुधवार की रात चोर गहने, नकदी व कीमती सामान लेकर चले गए। पीड़ित अजय कुमार उपाध्याय ने थाने में तहरीर देकर बताया है कि वह परिवार के साथ तीन फरवरी को गोरखपुर दवा कराने गए थे। घर पर कोई नहीं था। 20 फरवरी को जब लौटे तो घर के मुख्य दरवाजे का ताला टूटा और फाटक खुला हुआ था। घर के अंदर सामान बिखरी पड़ा था।
सभी अलमारियों का ताला टूटा हुआ था। 10-10 ग्राम के सोने के तीन चेन, 10 ग्राम के दो मंगलसूत्र, 7 ग्राम की तीन अंगूठी व 10, 9, 5 ग्राम के चांदी के तीन करधन, चांदी की हाथ पलानी, पाउजेब, सोने की खील, सोने की नथिया और 17,400 रुपया नकद और दो 5-5 लाख रुपये के एफडी कागज भी चोर उठा ले गए। अजय ने कार्रवाई की मांग की है। थानाध्यक्ष अनूप कुमार मिश्र ने बताया कि तहरीर मिला है जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
ढेबरुआ प्रतिनिधि के अनुसार, बढ़नी के वार्ड नंबर एक आंबेडकर नगर में एक घर का ताला तोड़कर चोर घर में घुस गए। कमरे में रखे अलमारी व बक्से को तोड़कर 50 हजार नकदी समेत लाखों के आभूषण उठा ले गए। पीड़ित परिवार के घर में अप्रैल में शादी है, शादी की तैयारी के लिए आभूषण व अन्य सामान की खरीद कर रखे गए थे। पीड़ित परिवार ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। तहरीर के आधार पर पुलिस जांच में जुट गई है।
विज्ञापन

बढ़नी के वार्ड नंबर एक आंबेडकर नगर निवासी कमला देवी शर्मा ने ढेबरुआ थाने में तहरीर देकर बताया कि घर में बेटा-बहू और मेरी ननद रीता देवी रहते हैं। बुधवार की रात कमरे में हम लोग सो गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें