फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: 20 बीघे गेहूं की फसल जली

Mon, 08 Apr 2024 11:53 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो- है
विज्ञापन

- लोटन और मोहाना क्षेत्र के अलग-अलग गांव में लगी आग

संवाद न्यूज एजेंसी

लोटन/ बर्डपुर। सदर और लोटन कोतवाली क्षेत्र के दो अलग-अलग गांवों में सोमवार को आग से 20 बीघा फसल जलकर नष्ट हो गई। ग्रामीणों की घंटों कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। फसल जलने से किसानों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

बर्डपुर प्रतिनिधि के अनुसार सदर थाना क्षेत्र के ग्राम बर्डपुर नंबर 14 टोला झंडे नगर के ट्यूबल के पास ग्राम गरीबपुर के लादू और उनके भाई गंगा के गेहूं के फसल में सोमवार शाम को आग लगने से दोनों भाईयों का लगभग पांच बीघा गेहूं जलकर राख हो गया। ग्रामीणों ने किसी तरह आग पर काबू पाया। ग्राम प्रधान अमीरुल्लाह उर्फ पप्पू सहित ग्रामीणों ने सरकारी आर्थिक सहायता दिलाए जाने की मांग जिला प्रशासन से किया है। वहीं मोहाना थाना क्षेत्र के खलीलपुर के सिवान में विद्युत स्पार्क से आग लग गया। जिसमें करीब 5 एकड़ गेहूं की फसल राख हो गई। इसमें मोबिया, कलावती, खलील, जलील, रामलगन, रईस का फसल जल गया। ग्रामीणों ने इसकी सूचना अग्निशमन विभाग को दिया। जबतक विभाग की गाड़ी पहुंचती ग्रामीणों ने आग पर काबू पा लिया। लोटन प्रतिनिधि के अनुसार क्षेत्र के ग्राम बरवास में आग लगने से करीब 15 एकड़ गेहूं का फसल जल कर राख हो गया। घटना सोमवार को करीब चार बजे की है। आग लगने से वैसे मुहम्म, चन्द्रभान, रामू, रामचंद्र, मुहब्बत अली, अकबाल, वाहिद अली, इमान अली, आमिना खातून, असरफ की खेत में खड़ी गेहूं की फसल जल गया। सूचना मिलते ही एसओ लोटन विजय शंकर सिंह मौके पर पहुंच कर ग्रामीणों के सहयोग से किसी तरह आग पर काबू पाया गया। आग लगने का कारण पता नहीं चल सका है। उधर अग्नि शमन विभाग को सूचना देने के बाद भी गाड़ी नहीं समय से नहीं पहुंच पायी। जिससे आग ने और विकराल रूप ले लिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें