फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: ट्रैक्टर से निकली चिंगारी, सात बीघा गेहूं की फसल जली

Mon, 08 Apr 2024 11:49 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो- है
विज्ञापन

इटवा। इटवा थाना क्षेत्र के सेमरा गांव के दक्षिणी सीवान में सोमवार को ट्रैक्टर से निकली चिंगारी से आग लग गई। आग से रामजी तीन बीघा, महबूब दो बीघा व मोबीन की एक बीघा गेहूं की फसल राख हो गई। सोमवार की शाम आगलगी की इस घटना के संबंध में पीडि़त किसान राम जी ने पुलिस को तहरीर देकर जानबूझकर आगलगी की इस घटना को गांव के ही एक व्यक्ति पर कारित करने का आरोप लगाया है। इस संबंध में एसओ संतोष कुमार तिवारी ने बताया कि मामले में मुझे कोई तहरीर नहीं मिली है। मिलने पर जांच करके कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें