डीआईजी बस्ती ने कपिलवस्तु थाने व नेपाल सीमा का किया निरीक्षण
अमर उजाला ब्यूरो
कपिलवस्तु। डीआईजी बस्ती आशुतोष कुमार ने बुधवार को कपिलवस्तु कोतवाली का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पुलिस कर्मियों को उन्होंने नेपाल सीमा पर नियमित चेकिंग करने का निर्देश दिया।
डीआईजी बुधवार दोपहर कपिलवस्तु कोतवाली पहुंचे। वह कार्यालय में अभिलेखों को जांचा। लंबित मामलों में जल्द कार्रवाई करने का निर्देश दिया। मालखाने की चेकिंग के क्रम में शस्त्रों की साफ-सफाई नियमित करते रहने के लिए थानाध्यक्ष निर्देशित किया। इसके साथ ही नेपाल बार्डर पर एसएसबी से समन्वय स्थापित कर आने-जाने वाले संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग प्रतिदिन करने व सतर्क दृष्टि रखने का निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान थाना परिसर, आवासीय परिसर, बैरकों की चेकिंग की गई। डीआईजी ने कहा कि थाने पर आने वाले हर फरियादियों की समस्याओं को सुने और उनका त्वरित निस्तारण करें। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। इस दौरान एसपी डॉ. धर्मबीर सिंह, एएसपी मुन्ना लाल, सीओ सदर दिलीप कुमार सिंह, एसओ एसके सरोज, पीआरओ संजय कुमार दुबे आदि मौजूद रहे।