कलेक्ट्रेट पर ज्ञापन देने पहुंचे व्यापारी।
- फोटो : अमर उजाला
सिद्धार्थनगर। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल ने बुधवार को कलेक्ट्रेट पहुंचकर डीएम से मुलाकात की। इस दौरान नौगढ़ रेलवे स्टेशन का नाम बदलकर सिद्धार्थनगर किए जाने की मांग की गई और व्यापार मंडल द्वारा मुख्यमंत्री को संबोधित डीएम को ज्ञापन सौंपा गया।
इस मौके पर अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष संजय कसौधन ने कहा कि 29 दिसंबर 1988 को जिले का सृजन सिद्धार्थनगर के रूप में किया गया था। जबकि रेलवे स्टेशन का नाम नौगढ़ कर दिया गया। जनपद सिद्धार्थनगर की पावन भूमि भगवान गौतम बुद्ध के नाम से संसार में प्रसिद्ध है। इसलिए रेलवे स्टेशन का नाम सिद्धार्थनगर किया जाना आवश्यक है। कसौधन ने कहा कि इलाहाबाद का नाम प्रयागराज हो गया तो नौगढ़ रेलवे स्टेशन का नाम सिद्धार्थनगर क्यों नहीं हो सकता है? नौगढ़ के बजाय सिद्धार्थनगर डिपो कर दिया गया, लेकिन रेलवे स्टेशन का नाम नहीं बदला गया। व्यापारियों ने रेलवे स्टेशन का नाम सिद्धार्थनगर किए जाने की पुरजोर मांग उठाई। इस दौरान रवि शर्मा, अशोक अग्रहरि आदि मौजूद रहे।