फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्पीड़न के विरोध में सांसद से मिले टेंपो चालक

Sun, 28 Oct 2018 10:49 PM IST
siddharthnagar
विज्ञापन
ज्ञापन देने पंहुचे आॅटो चालक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। नगर पंचायत उस्का बाजार के अध्यक्ष प्रतिनिधि व एक सभासद पर अकारण टैक्स वसूलने व उत्पीड़न के मुद्दे पर टेंपो चालकों ने मुख्यालय पर सांसद का घेराव किया। रविवार को मुख्यालय के रेस्ट हाउस पर भारी संख्या में पहुंचे टेंपो चालकों ने सांसद जगदंबिका पाल को अवगत कराया कि वाहन का परमिट 16 कि लोमीटर का है। उसका बाजार-नौगढ़ की दूरी 9 किमी. है। पुराना नगर पालिका होने के कारण मुख्यालय पर टैक्स देते हैं। इस बीच नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि व वार्ड नंबर 6 के सभासद द्वारा उस्का बाजार में जबरिया गाली देकर रूपया वसूलते हैं।
विज्ञापन


सभी चालक बैंक के कर्जदार हैं और वाहन का कागज बनवाने में लगभग 20 हजार रुपये प्रति वर्ष लगता है। ऐसे में 9 किमी. के दायरे में दो जगह टैक्स दे पाना संभव नहीं है। 30 अक्तूबर तक समस्या निराकरण न हुआ तो नगर पंचायत उस्का बाजार पर धरना-प्रदर्शन व सड़क जाम करने को विवश होना पड़ेगा। सांसद जगदंबिका पाल ने आश्वासन देते हुए उच्चाधिकारियों से वार्ता करके समस्या निदान का आश्वासन दिया। इस मौके पर पप्पू सिंह, मो. सोनू, पिंटू दुबे, किशन, विजय, प्रहलाद बुधिराम, जलालुद्दीन, मो. अजीत, मे. हकीम, दुर्गेश, नवी, अजीत शुुक्ला, अंबर, कैलाश, राजमन, धीरेन्द्र यादव, राजेन्द्र, पवन शुक्ला आीदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें