फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बकरीद को हर थाना क्षेत्र में होगी वीडियोग्राफी

Mon, 20 Aug 2018 11:25 PM IST
siddharthnagar
विज्ञापन
जिला स्तरीय पीस कमेटी की बैठक में शामिल अफसर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। बकरीद को सकुशल संपन्न कराने के लिए सोमवार को जिला स्तरीय पीस कमेटी की बैठक हुई। इसमें डीएम ने बकरीद के अवसर पर थानाध्यक्षों को वीडियोग्राफी कराने और क्षेत्र में नई परंपरा शुरू न होने देने की हिदायत दी।
विज्ञापन


डीएम कुणाल सिल्कू ने पहले पीस कमेटी के सदस्याें, संभ्रांत लोगों और थानाध्यक्षों से क्षेत्रवार फीडबैक लिया। सभी ने बताया गया कि जनपद में किसी भी प्रकार की कोई समस्या नहीं है। बकरीद को सकुशल संपन्न कराने के लिए सभी लोग मिलकर काम करेंगे। अपने स्तर से किसी भी समस्या को आने नहीं देंगे। इस दौरान सभी एसडीएम, सीओ, ईओ व एसओ को निर्देश दिया कि बकरीद को शांतिपूर्ण वातावरण में मनाए जाने के लिए अपने स्तर से समस्त तैयारियां पूर्ण करा लें। अराजकतत्वों के प्रति निषेधात्मक कार्रवाई करें। जिले में चल रहे सुअर बाड़ों के मालिकों को निर्देशित कर दिया जाए कि उस दिन जानवरों को बाड़े में ही रखें। प्रत्येक थानों पर वीडियोग्राफ ी, फोटोग्राफी की व्यवस्था सुनिश्चित करा ली जाए। एसपी डॉ.धर्मबीर सिंह ने कहा कि सभी लोग अपने कर्तव्यों के प्रति सतर्क रहें। नमाजियों और मिश्रित आबादी वाले जगहों पर सुरक्षा हेतु पुलिस बल की व्यवस्था की गई है। कुर्बानी के समय पुलिस गश्त करती रहे। प्रत्येक थानों पर दंगा नियंत्रण दस्ता उपलब्ध रहेगा। इस दौरान सीएमओ डॉ. आरके मिश्र ने बताया कि कोई अप्रिय घटना होने की स्थिति में सभी पीएचसी, सीएचसी पर पर्याप्त दवा तथा चिकित्सक उपलब्ध रहेंगे। इस दौरान एडीएम प्रमोद शंकर शुक्ल, न्यायिक गुरू प्रसाद गुप्ता, एएसपी मुन्ना लाल सिंह सहित सभी सीओ एसडीएम, सीओ व एसओ मौजूद रहे।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें