फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आयात-निर्यात के लिए खोला जाए ककरहवा बार्डर

Sun, 18 Mar 2018 11:35 PM IST
siddharthnagar
विज्ञापन
कस्टम के मुख्य आयुक्त को कपिलवस्तु में ज्ञापन सौंपते लोग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बर्डपुर/बढ़नी(सिद्धार्थनगर)।भारत-नेपाल दोनों देशों के नागरिकों ने कपिलवस्तु में सीमा शुल्क के मुख्य आयुक्त को ज्ञापन देकर ककरहवा को समस्त वस्तुओं के आयात-निर्यात के लिए खोलवाने की मांग की है। रविवार को कपिलवस्तु भ्रमण पर आए सीमा शुल्क परिक्षेत्र पटना के मुख्य आयुक्त केसी गुप्ता को दोनों देशों के नागरिकों नेे स्वागत किया और ज्ञापन सौंपा। वहीं, उन्होंने बढ़नी स्थित कस्टम चौकी का जायजा लिया और बेहतर सुविधा के निर्देश दिए।
विज्ञापन


कस्टम अधीक्षक जीके शुक्ला, कस्टम इंस्पेक्टर एलपी सिंह, विमल कुमार यादव, कपिलवस्तु कोतवाली प्रभारी संजय दुबे आदि मौजूद रहे। ज्ञापन देने वालों में नेपाल के कुंवर चंदन सिंह, ग्राम प्रधान बालमुकुंद जायसवाल, इं. प्रदीप चौधरी, वीरेंद्र मिश्र, मंटू शुक्ला, परमात्मा, विजय गुप्ता, अरविंद वर्मा, मनोज कुमार, रामकृष्ण जायसवाल, राजकुमार जायसवाल, रवि जायसवाल, अवधेश कुमार आदि मौजूद रहे।

बढ़नी में सीमा शुल्क परिक्षेत्र पटना के मुख्य आयुक्त कस्टम कार्यालय का निरीक्षण कर सीमा शुल्क चौकी की समस्याओं के बारे में जानकारी हासिल की। वहीं, व्यापारियों की परेशानियाें को भी सुना। वहीं, उन्होंने रुद्राक्ष का पौधरोपण किया।उन्होंने नो मैंस लैंड जाकर भारत-नेपाल सीमा का जायजा लिया। पत्रकारों से बातचीत में मुख्य आयुक्त ने कहा कि इस क्षेत्र में पहला दौरा है। नेपाल से लगी 1668 किमी सीमा के चार राज्यों उत्तर प्रदेश, बिहार, उत्तराखंड व झारखंड में स्थित चेक पोस्टों का निरीक्षण कर समस्याओं को जानने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन


व्यापारियों के आईजीएसटी रिफंड के कार्य 31 मार्च तक समाप्त करने के निर्देश भी दिए गए हैं। एसएसबी उपसेनानायक जनार्दन मिश्र, निरीक्षक हरीराम, कस्टम अधीक्षक राधिका त्रिपाठी, निरीक्षक डॉ. सत्यपाल यादव, खुर्शीद अहमद खान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें