सिद्धार्थनगर।यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को केंद्र सरकार के आम बजट को जनविरोधी बताते हुए उसकी प्रतियां जलाईं। केंद्र सरकार के खिलाफ नारे लगाते और बजट के प्रावधानों की निंदा की और जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया।
प्रदेश सचिव प्रदीप ठकुराई के नेतृत्व में युवा कांग्रेसियों ने पार्टी कार्यालय से जुलूस की रूप में नारेबाजी करते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे। यहां बजट की प्रतियां जलाकर गुस्से का इजहार किया। प्रदेश सचिव ने कहा कि सरकार ने बजट में सिर्फ जुमलों को पिरोया है। हर वर्ग के हितों की अनदेखी की है। गरीब व मध्यम वर्गीय परिवार खुद को ठगा महसूस कर रहा है। यूथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष सौरभ सिंह श्रीनेत ने कहा कि वित्त मंत्री ने बजट में हर वर्ग को निराश किया है।
ठाकुर प्रसाद तिवारी ने कहा कि वर्ष 2014 के चुनाव में केंद्र सरकार ने जो वादा किया था, उसे आज तक पूरा नहीं किया। विरोध प्रदर्शन में अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष देवेंद्र सिंह गुड्डू, अनिल सिंह, राजेश सिंह, अकरम अली सिद्दीकी, मो.सादिक, हरिप्रसाद, अमन सिंह, अतहर हुसैन, सर्वेश प्रताप सिंह, अतुल पांडेय, शाहरुख पठान, अख्तर खान, अनरुल्ला, पीयूष सिंह, तुलसीराम यादव, श्रीराम यादव, अजय गुप्ता, ज्ञान प्रताप, मधुर श्याम, सूरज पांडेय, धीरज आदि मौजूद रहे।