फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीमारी से आजिज युवक ने फांसी लगाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
इटवा (सिद्धार्थनगर)। त्रिलोकपुर क्षेत्र के ग्राम परसोहन में गुरुवार की रात एक युवक का संदिग्ध हाल में फंदे पर लटकता शव पाया गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक किसी गंभीर बीमारी से पीड़ित बताया जा रहा था। इसी से आजिज आकर उसके फंदा लगाने की चर्चा है।
विज्ञापन

परसोहन गांव निवासी रामऔतार का पुत्र 22 वर्षीय दिनेश कुमार गुरुवार की शाम बिस्कोहर से घर आया और खाना खाने के बाद खपरैल के कमरे में सोने चला गया। परिवार के लोग गांव में स्थित दूसरे मकान में सोने चले गए। सुबह 6 बजे जब रामऔतार मकान पर पहुंचा तो दिनेश को फांसी पर झूलते देख सन्न रह गया। चीख-पुकार सुनकर परिवार व मोहल्ले के लोग एकत्रित हो गए। सूचना पर एसआई कमलेश कुमार, हमराही सुरेश कुमार, भरत, संतोष कुमार यादव व राम मिलन यादव के साथ मौके पर पहुंचे। शव को फंदे से उतरवा कर कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दिनेश पांच भाइयों में चौथे नंबर का था। उसका विवाह इटवा थाना क्षेत्र के ग्राम मुड़िलिया में तीन वर्ष पहले हुआ था। शादी के बाद वह मुंबई कमाने चला गया। अप्रैल में वह पत्नी को लेकर घर आया और फिर उसे यहीं छोड़कर मुंबई चला गया था। एक पखवाड़ा पूर्व वह मुंबई से लौटा, तब से ही गुमशुम था। बीते बुधवार को पत्नी को मायके पहुंचाने के बाद घर आया। घरवालों के मुताबिक मुंबई में उसका अक्सर स्वास्थ्य खराब रहता था। लोगों के अनुसार वह किसी गंभीर बीमारी से पीड़ित था। मृतक के कोई बच्चे नहीं है। इस संबंध में थानाध्यक्ष त्रिलोकपुर अरविंद कुमार मिश्र ने बताया कि मृतक के चाचा राम बुझावन ने तहरीर में दिनेश के मुंबई में अक्सर बीमार रहने का जिक्र किया है। जिसके कारण वह तनाव में फांसी लगाकर आत्महत्या की बात लिखी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें