फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

1856 गर्भवती की अस्पतालों में विशेष जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
1856 गर्भवती की अस्पताल में विशेष जांच
विज्ञापन

16 स्वास्थ्य केंद्रों पर प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान कार्यक्रम
पांच विशेष जांच के माध्यम से गर्भवती मां की सेहत का जाना हाल
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत जिले के 16 स्वास्थ्य केंद्रों पर गर्भवती की शुक्रवार को विशेष जांच हुई। चिकित्सकों ने सभी की पांच विशेष जांच कराते हुए सेहत का हाल जाना और जरूरी सलाह दी।
प्रत्येक माह की नौ तारीख को आयोजित होने वाले प्रधानमंत्री मातृत्व अभियान कार्यक्रम के तहत जिलेभर के स्वास्थ्य केंद्रों पर गर्भवती की जांच की गई। सीएचसी उसका बाजार में महिला एवं स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. रेखा सिन्हा ने अस्पताल आई गर्भवती की जांच की। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के प्रत्येक माह की नौ तारीख को आने वाली गर्भवती की बेहतर सेहत रखने के लिए ब्लड प्रेशर जांचते हुए खून की जांच कराई जाती है। शरीर में खून की कमी न हो इसके लिए शुक्रवार के आयोजन में कैल्शियम व आयरन की गोली दी गई। इसके साथ ही गर्भवती को किसी भी प्रकार की दिक्कत होने पर उसकी जानकारी लेकर दवा दी गई। किसी बड़े स्तर की दिक्कत होने पर तत्काल संपर्क करने की सलाह दी गई है। शोहरतगढ़ क्षेत्र के नीबी दोहनी गांव की आशा दुर्गावती ने बताया कि वह प्रत्येक माह इस दिवस पर अपने क्षेत्र की गर्भवती को लाकर जांच कराती हैं। इस दिवस जांच हो जाने से पेट में पल रहे बच्चे के साथ-साथ गर्भवती की सेहत बेहतर रखने की जानकारी प्राप्त हो जाती है। जिला महिला परामर्शदाता प्रमोद कुमार संत ने बताया कि प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान सरकार का महत्वपूर्ण कार्यक्रम है। यह हर माह की नौ तारीख को जिले के सभी सरकारी अस्पतालों पर आयोजित कर गर्भवती महिलाओं को विशेष सेवाएं मुफ्त दी जाती हैं। यह दिन हर गर्भवती के लिए खास है, इसलिए जांच कराकर पेट में पल रहे बच्चे के साथ-साथ गर्भवती की सेहत को बेहतर रखने का प्रयास किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हाईरिस्क प्रेग्नेंसी की 776 महिलाएं
इस दिवस पर जिले भर में 776 महिलाएं हाई रिस्क प्रेग्नेंसी की मिलीं। इन सभी की काउंसलिंग करते हुए संस्थागत प्रसव कराने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही समय-समय पर चिकित्सक से जांच कराने को भी कहा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें