फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़े नेताओं को लाने में भाजपा अव्वल, कांग्रेस फिसड्डी

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़े नेताओं को लाने में भाजपा अव्वल, कांग्रेस फिसड्डी
विज्ञापन



सीएम, डिप्टी सीएम व केंद्रीय व प्रदेश के कई मंत्री कर चुके हैं जनसभा
मुख्यालय पर बसपा मुखिया मायावती का भी प्रत्याशी के समर्थन में सभा
डुमरियागंज संसदीय क्षेत्र
अमर उजाला ब्यूरो
सिद्धार्थनगर। डुमरियागंज संसदीय क्षेत्र में प्रत्याशियों के नाम की सबसे पहले घोषणा करने वाली भाजपा बड़े नेताओं की जनसभाएं कराने में भी अव्वल है। बसपा सुप्रीमो ने भी गठबंधन के प्रत्याशी के समर्थन में जिला मुख्यालय पर जनसभा को संबोधित किया। इन सबके बीच कांग्रेस की ओर से एक भी बड़े नेता का कार्यक्रम अब तक नहीं हो सका है। लिहाजा बड़ी जनसभा कराने के मामले में कांग्रेस फिसड्डी साबित हो रही है।
लोकसभा चुनाव की तारीखों का एलान होते ही राजनीतिक दलों द्वारा उम्मीदवारों के नाम पर मुहर भी लगने शुरू हो गए थे। जिले की एक मात्र संसदीय क्षेत्र डुमरियागंज में भाजपा ने सांसद जगदंबिका पाल पर भरोसा जताते हुए पुन: मैदान में उतार कर अन्य दलों को पीछे छोड़ दिया। इसके बाद बसपा ने भी आफताब आलम को प्रत्याशी बनाया। सबसे अंत में भाजपा से टिकट के लिए प्रयासरत डॉ. चन्द्रेश उपाध्याय को कांग्रेस में शामिल होने पर उन्हें उम्मीदवार बनाया। बड़े नेताओं के कार्यक्रम अथवा जनसभाओं की बात करें तो भाजपा अव्वल निकली। अब तक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा व केशव प्रसाद मौर्य, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेन्द्र नाथ पांडेय, केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री शिव प्रताप शुक्ला, केंद्रीय स्वास्थ्य राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल, प्रदेश के काबीना मंत्री अनिल राजभर, अनुपमा जायसवाल, गिरीश चन्द्र यादव आदि भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में सभा कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह का भी कार्यक्रम प्रस्तावित है। बसपा-सपा गठबंधन के प्रत्याशी आफताब आलम के समर्थन में 3 मई को जिला मुख्यालय पर बसपा मुखिया मायावती भी चुनावी जनसभा को संबोधित कर चुकी हैं। गठबंधन के समर्थन में सपा मुखिया अखिलेश यादव का भी कार्यक्रम संभावित है। जहां तक कांग्रेस की बात करें तो प्रत्याशी चन्द्रेश उपाध्याय जिले के बड़े नेताओं में शुमार पूर्व सांसद मो. मुुकीम, पूर्व मंत्री मलिक कमाल युसूफ, पूर्व विधायक अनिल सिंह जैसे सरीखे राजनेताओं के साथ रोड शो व चौपाल करने में जुटे हैं। अब तक कांग्रेस के किसी बड़े नेता का न तो कार्यक्रम हुआ और न ही आने वाले दिनों में किसी के कार्यक्रम लगने की जानकारी ही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें