फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूलों के फेट गेम की तिथियां घोषित

Sat, 01 Dec 2018 09:07 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
लोहिया कला भवन में रिहर्सल करते स्कूली बच्चे। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। कपिलवस्तु महोत्सव के कार्यक्रमों में जनपद के विभिन्न स्कूलों द्वारा आयोजित किए जाने वाले फेट गेम को लेकर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक हुई।
विज्ञापन

बैठक में जिलाधिकारी कुणाल सिल्कू ने संबधित स्कूल के प्रधानाचार्य/प्रतिनिधियों के साथ तिथिवार विभिन्न विद्यालयों द्वारा आयोजित कराए जाने वाले फेट गेम पर विस्तृत चर्चा। स्कूलों का फेट गेम अंतर्गत महोत्सव स्थल परिसर में आयोजित किए जाने की तिथिवार निर्धारित कर दी गई है। 5 दिसंबर को सेंट जेवियर्स इंटर कॉलेज सिद्धार्थनगर, 6 दिसंबर को सिद्धार्थ पब्लिक स्कूल थरौली, 7 दिसंबर को सिद्धार्थ पब्लिक स्कूल करौंदा मसिना, 8 दिसंबर को डीएवी एजुकेशनल एकेडमी भीमापर, 9 दिसंबर को आर्य कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बढ़नी, 10 दिसंबर को गंगा पब्लिक स्कूल सिद्धार्थनगर, 11 दिसंबर को रघुवर प्रसाद जायसवाल सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सिद्धार्थनगर द्वारा फेट गेम आयोजित किया जाएगा। आकांक्षा समिति की अध्यक्ष डॉ. अंकिता सहाय, प्रभारी जिला सूचना अधिकारी आशुतोष पांडेय, जीजीआईसी बांसी की प्रधानाचार्य डॉ. जया मिश्रा आदि उपस्थित थे।

रिहर्सल में बच्चों ने दिखाया दमखम
कपिलवस्तु महोत्सव के मंच पर रंगमंचीय कार्यक्रमों में प्रस्तुुति को लेकर लोहिया कला भवन में चल रहे स्कूली बच्चों का रिहर्सल तीसरे दिन शनिवार को भी जारी रहा। इस दौरान विविध सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतिकरण करते हुए चयनित होने के लिए भरसक प्रयास किया। आकांक्षा समिति की अध्यक्ष डॉ. अंकिता सहाय की अध्यक्षता में चल रहे रिहर्सल में निर्णायक मंडल के अन्य सदस्यों की भी सक्रिय सहभागिता देखी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें