फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समाज के हर तबके को मिल रहा है योजनाओं का लाभ-पाल

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो संख्या-54
विज्ञापन

परसा। ग्राम स्वराज अभियान योजना के तहत शनिवार को सांसद की मौजूदगी चौपाल का आयोजन बढनी ब्लॉक के मटियार उर्फ भुतहवा, खैरी उर्फ झुंगहवां, नंदवलिया में हुआ। इस अवसर पर सांसद ने लोगों की समस्याएं सुनकर अफसरों को निदान का निर्देश दिया। वहीं उन्होंने केंद्र और प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रहीं कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी।
विज्ञापन

सांसद जगदंबिका पाल ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार विभिन्न योजनाओं को संचालित कर रही है। जिसका लाभ बिना किसी भेदभाव के समाज के हर तबके को मिल रहा है। उज्ज्वला, सौभाग्य, जनधन, आयुष्मान आदि योजनाएं मोदी और योगी के नेतृत्व में केंद्र व प्रदेश सरकार संचालित कर रही है। जनपद को मेडिकल कॉलेज मिल चुका है और शीघ्र ही उद्योग विहीन जनपद होने का कलंक भी जिले के माथे से मिटने वाला है। उन्होंने कहा कि सभी पात्र व्यक्तियों को योजनाओं की जानकारी देने के लिए गांवों में खुली बैठक का आयोजन होना चाहिए। चौपाल का संचालन युवा नेता अनिल अग्रहरि ने किया। इस दौरान शोहरतगढ़ तहसीलदार अरविंद कुमार, बीडीओ रामविलास राय, ब्लॉक प्रमुख जोगिया प्रतिनिधि कौशलेंद्र त्रिपाठी, नर्वदेश्वरमणि त्रिपाठी, रामलखन चौधरी, अनुपम शुक्ल, शशि आनन्द शुक्ल, मो. सफात, जहीर सिद्दीकी, सगीर चौधरी, अर्जुन चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें